तीन दिन के इस आयोजन में 70 देशों के 1,000 से ज्यादा प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इनमें नीति निर्माता, पार्टी नेता, विचारक और बदलाव लाने वाले लोग शामिल होंगे। एजेंडा पेपर में कहा गया है कि विपक्ष में रहते हुए भी कांग्रेस ने 70 देशों के थिंक टैंक, प्रगतिशील दलों, बहुपक्षीय संस्थाओं और सरकारों की अहम आवाजों को हैदराबाद में एक मेज पर बैठाया है। यह पार्टी की संस्थागत गहराई और वैश्विक साझेदारियों को दिखाता है, साथ ही 2029 और उसके बाद की तैयारी का संकेत भी है।