हमले के बाद पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए दोनों लोगों की पहचान कुलदीप और निगम के रूप में हुई। इनके खिलाफ प्रशांत विहार थाने में मामला दर्ज किया गया। इधर घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए हिन्दू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने कहा था कि इन कार्यकर्ताओं ने जो कुछ भी किया है, अपनी व्यक्तिगत भावनाओं के अतिरेक में किया है। पूरे देश को पता है कि आफताब ने एक हिन्दू लड़की के टुकड़े-टुकड़े कर दिए।