5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘अग्निपथ’ का विरोध कर रहे युवाओं ने Punjab CM मान के काफिले को रोका, फिर …

Punjab Chief Minister: अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रोटेस्ट कर रहे एक युवक ने सीएम भगवंत मान का काफिला तब रोक दिया जब वो संगरूर उपचुनाव के लिए वो प्रचार कर रहे थे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahima Pandey

•

Updated: 19 Jun 2022, 5:08 PM IST

Punjab CM Bhagwant Mann

Punjab CM Bhagwant Mann

अग्निपथ योजना का देशभर में विरोध हो रहा है और पंजाब भी इससे अछूता नहीं है। इस बीच संगरूर उपचुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे पंजाब के सीएम भगवंत मान का भी प्रोटेस्ट कर रहे युवकों से सामना हुआ। प्रचार के दौरान उनका काफिला रुकवाया। इसके बाद दौड़कर युवक सीएम मान की कार के पास पहुंचा और उनसे बात करने लगा। इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

AAP ने किया ट्वीट
ये वीडियो सोशल मीडिया पर आम आदमी पार्टी ने अपने ट्विटर हैन्डल पर भी शेयर किया है। AAP ने लिखा कि "यही कारण है कि लोग सीएम मान को पसंद करते हैं। पंजाब सीएम संगरूर उपचुनाव के दौरान रुके और अग्निपथ स्कीम के खिलाफ प्रोटेस्ट कर रहे युवक की बात सुनी।"

क्या है वायरल वीडियो में?
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि सीएम मान अपनी SUV में आगे बढ़ रहे हैं और जनता का अभिवादन कर रहे हैं। तभी एक युवक इशारा करता है और CM मान का काफिला रुकता है। वो सीएम भगवंत मान के पास पहुंचा और उनसे हाथ मिलाया। युवक ने काली रंग की टी शर्ट पहनी हुई है। युवक सीएम मान से कह रहा है, "सभी नेता और सांसद इस मुद्दे को संसद में उठायें और चर्चा करें। हो सके तो राज्य की तरफ से इस मुद्दे को उठाने के लिए टीम भेजें।"

इसपर सीएम मान ने आश्वासन देते हुए कहा कि वो खुद इस मुद्दे को उठायेंगे। उन्होंने कहा कि वो व्यक्तिगत रूप से इस मुद्दे को उठायेंगे।

यह bhi पढ़े- देश के युवाओं और सेना के जवानों का इतना अपमान मत करो- अरविंद केजरीवाल का मोदी सरकार पर वार