5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देश के युवाओं और सेना के जवानों का इतना अपमान मत करो- अरविंद केजरीवाल का मोदी सरकार पर वार

Agneepath protest: अग्निपथ योजना पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय अपने बयान के कारण घिर गए हैं। अब अरविन्द केजरीवाल ने उनपर निशाना साधा है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahima Pandey

•

Updated: 19 Jun 2022, 4:23 PM IST

Arvind kejriwal Target Modi Govt Agneepath Scheme, Kailash Vijayvargiy

Arvind kejriwal Target Modi Govt Agneepath Scheme, Kailash Vijayvargiy

अग्निपथ योजना को लेकर विवाद अभी शांत भी हुआ है कि बीजेपी के नेता अपने बयानों के कारण इसे और हवा दे रहे हैं। राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने विवादित बयान दिया है। इस बयान से आम जनता में आक्रोश बढ़ गया तो वहीं बीजेपी अब विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने सलाह दी कि बीजेपी इस तरह से सेना को अपमान करना बंद करो।

केजरीवाल ने क्या कहा?
अरविन्द केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा, "देश के युवाओं और सेना के जवानों का इतना अपमान मत करो। हमारे देश के युवा दिन-रात मेहनत करके फ़िज़िकल पास करते हैं, टेस्ट पास करते हैं, क्योंकि वो फ़ौज में जाकर पूरा जीवन देश की सेवा करना चाहते हैं, इसलिए नहीं कि वो BJP के दफ़्तर के बाहर गार्ड बनना चाहते हैं।"


क्या है मामला?
दरअसल, अरविन्द केजरीवाल ने कैलाश विजयवर्गीय के एक बयान पर ये प्रतिक्रिया दी है। इंदौर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कैलाश विजयवर्गीय ने अग्निपथ स्कीम पर कहा कि वो BJP ऑफिस में सिक्योरिटी के लिए वो अग्निवीर को प्राथमिकता देंगे।

मीडिया से बातचीत में कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, "सेना की ट्रेनिंग में पहला अनुशासन और दूसरा आज्ञा का पालन करना है। जब वो ट्रेनिंग लेगा, चार साल की सेवा करके निकलेगा तो उसके हाथ में 11 लाख रुपये होंगे और अग्निवीर का बैच लगाकर घूमेगा। किसी को भी अब सिक्युरिटी गार्ड रखना है तो वो अग्निवीर को प्राथमिकता देगा। बीजेपी के कार्यालय में भी उन्हें ही प्राथमिकता दी जाएगी।" इस बयान के बाद आम जनता में भी काफी आक्रोश दिखा और जमकर बीजेपी को आड़े हाथों लिया।

यह भी पढ़े- अग्निवीरों को BJP ऑफिस में सिक्योरिटी गार्ड बनाने के कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर भड़की जनता