5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अग्निवीरों को BJP ऑफिस में सिक्योरिटी गार्ड बनाने के कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर भड़की जनता

Agneepath protest: अग्निपथ योजना को लेकर अभी भी विरोध प्रदर्शन जारी है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने अग्निवीर को BJP ऑफिस में सिक्योरिटी रखने से जुड़ा विवाद बयान दे दिया है। इसपर सोशल मीडिया पर आम जनता ने जमकर अपनी भड़ास निकाली है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahima Pandey

•

Updated: 19 Jun 2022, 3:42 PM IST

Agnipath Scheme:Kailash Vijayvargiy controversial remark, social media Outrage

Agnipath Scheme:Kailash Vijayvargiy controversial remark, social media Outrage

अग्निपथ योजना को लेकर देशभर में चल रहा विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा। केंद्र सरकार इसे थामने के लिए नए नए संशोधन की घोषणा कर रही है। इस बीच कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ ऐसा कह दिया है जिसपर फिर से बीजेपी जनता के निशाने पर आ गई है। इस कॉन्फ्रेंस में विजयवर्गीय ने कहा कि बीजेपी ऑफिस में सिक्योरिटी रखने के लिए अग्निवीर को प्राथमिकता देंगे। इसपर जनता ने विजयवर्गीय को निशाने पर लेना शुरू कर दिया।

इंदौर में मीडिया से बातचीत में कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, "सेना की ट्रेनिंग में पहला अनुशासन और दूसरा आज्ञा का पालन करना है।। यदि वो 17.5 से 23 साल की उम्र में, या वो 21 साल पर भी भर्ती लेता है तो 25 साल तक अग्निवीर बना रहेगा।"

विजय वर्गीय ने आगे कहा, "जब वो ट्रेनिंग लेगा, चार साल की सेवा करके निकलेगा तो उसके हाथ में 11 लाख रुपये होंगे और अग्निवीर का बैच लगाकर घूमेगा। किसी को भी अब सिक्युरिटी गार्ड रखना है तो वो अग्निवीर को प्राथमिकता देगा। बीजेपी के कार्यालय में भी उन्हें ही प्राथमिकता दी जाएगी।"

विजय वर्गीय के बयान पर भड़की जनता
विजयवर्गीय के इस बयान से आम जनता भड़क गई। संजीव श्रीवास्तव नाम के एक यूजर ने कहा, "अब बीजेपी दफ्तर में सेना के जवान सिक्योरिटी का काम करेंगे। ये है नया भारत। भारतीय सेना का अपमान है यह वक्तव्य।"

एक अन्य यूजर ने ट्वीट किया, देश सेवा के बाद सीधे इन जैसे राजनेता की सेवा चार साल बाद, वाह क्या लेवल डाउन किया है।"

विकास नाम के एक यूजर ने लिखा, "ओह तो बीजेपी ऑफिस में चौकीदार का काम करवाने को अग्निवीर बनाया जा रहा, यही भाजपा की प्राथमिकता में शामिल है यही भविष्य है अग्निवीर युवाओं का। सुन रहे हो युवाओं।" ऐसे ही कई यूजर्स ने बीजेपी को लताड़ा है।

यह भी पढ़े- अग्निपथ स्कीम को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर में कांग्रेस का सत्याग्रह, राहुल गांधी बोले- युवाओं को मिला सिर्फ पकोड़े तलने का ज्ञान

एक नजर जनता के रोष पर ..

बता दें अग्निपथ योजना के खिलाफ देश के कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। ट्रेनों और बसों को निशाना बनाया जा रहा है। कई जगहों पर आगजनी तक देखने को मिली। अब विजयवर्गीय के इस बयान से बीजेपी के खिलाफ जनता में आक्रोश और बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है।