scriptकांग्रेस को एक और झटका, छह बार के विधायक भरत नारा ने छोड़ी पार्टी | Another blow to Congress in Assam, six-time MLA Bharat Chandra Narah left the party | Patrika News
राष्ट्रीय

कांग्रेस को एक और झटका, छह बार के विधायक भरत नारा ने छोड़ी पार्टी

Lok Sabha Elections 2024 : असम में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। विधायक भरत चंद्र नारा ने सोमवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। इससे पहले भरत नारा ने असम में पार्टी के मीडिया सेल के अध्यक्ष का पद छोड़ दिया था।

नई दिल्लीMar 25, 2024 / 02:35 pm

Shaitan Prajapat

bharat_chandra_narah66.jpg

Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले देश की सबसे पुरानी पार्टी को एक के बाद एक झटके लग रहे है। असम में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। विधायक भरत चंद्र नारा ने सोमवार को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। नाओबोइचा से विधायक ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेज दिया है। भरत चंद्र नारा ने लिखा, मैं तत्काल प्रभाव से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से इस्तीफा देता हूं।


मीडिया सेल अध्यक्ष पद भी छोड़ा

इससे पहले भरत नारा ने असम में पार्टी के मीडिया सेल के अध्यक्ष का पद छोड़ दिया था। अपनी पत्नी रानी नारा को लोकसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने से वो नाराज थे।

छह बार जीते विधानसभा चुनाव

भरत नारा कांग्रेस के टिकट पर छह बार विधानसभा के लिए चुने गए। उन्होंने 1985 से 2011 तक लगातार ढकुआखाना निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की और राज्य में कैबिनेट मंत्री भी रहे। 2021 में, वह लखीमपुर जिले की नाओबोइचा सीट पर चले गए, और फिर से कांग्रेस के टिकट पर चुने गए।

कांग्रेस ने रानी नारा को नहीं दिया टिकट

रानी नारा इस बार असम की लखीमपुर सीट पर टिकट की प्रबल दावेदार थीं। वह इस लोकसभा क्षेत्र से तीन बार जीतीं हैं और एक बार राज्यसभा के लिए भी चुनी गईं। कांग्रेस नेता ने केंद्र में मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में भी कार्य किया। हालाँकि, कांग्रेस ने इस बार रानी नारा के बजाय उदय शंकर हजारिका को लखीमपुर सीट से मैदान में उतारा है। उन्होंने पिछले साल दिसंबर में बीजेपी छोड़ दी थी।

Home / National News / कांग्रेस को एक और झटका, छह बार के विधायक भरत नारा ने छोड़ी पार्टी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो