Owaisi visits Jahangirpuri: दिल्ली के जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती के मौके पर शोभायात्रा पर हुई हिंसा के बाद से दिल्ली की राजनीति में भूचाल आ गया है। जहांगीरपुरी में नगर निगम की टीम अतिक्रमण को तोड़ रही है। इस दौरान कई बुलडोजर देखे गए जिसने अवैध अतिक्रमण को गिराया। MCD द्वारा वहां अवैध निर्माण के खिलाफ एक्शन लिए जाने के बाद एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी जहांगीरपुरी पहुंचे लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच में ही रोक लिया। इस दौरान ओवैसी ने बीजेपी और आम आदमी पार्टी दोनों को निशाने पर लिया और कहा कि ये कानून से बड़े नहीं हो सकते। जब कोर्ट ने स्टे लगा दिया तो फिर ये अबतक क्यों नहीं रुके।