scriptसऊदी अरब में जिंदा जला आजमगढ़ का अतीक अहमद, परिवार में कोहराम  | azamgarh youth Atiq Ahmad burn in Saudi Arab Fire hindi News | Patrika News
आजमगढ़

सऊदी अरब में जिंदा जला आजमगढ़ का अतीक अहमद, परिवार में कोहराम 

सऊदी की आग में जिंदा जला आजमगढ़ का युवक, परिवार में कोहराम

आजमगढ़Jul 15, 2017 / 12:58 pm

ज्योति मिनी

Fire,

Fire,

आजमगढ़. विदेश कमाने गए 40 वर्षीय युवक की मंगलवार की रात आवास में लगी आग के चलते मौत हो गई। यह दुखद खबर परिजनों को मिली परिवार में कोहराम मच गया। अब परिवार वालों को शव के घर आने का इंतजार है।


दीदारगंज थाना क्षेत्र के समसपुर गांव निवासी अतीक अहमद (40) कमाने की गरज से सऊदी अरब के नजरान शहर में काम करता था। 


मंगलवार की देर रात उसके आवास में आग लग गई। आग से झुलस जाने के कारण उसकी मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी सऊदी में रह रहे मृतक के भाई तौफीक ने बुधवार की रात परिजनों को दी। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। 


मृतक की पत्नी नसरीन बनो व मां सबुजन बनो का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के तीन पुत्र व एक पुत्री बताए गए हैं। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक अतीक विदेश तीसरी बार बीते 17 अप्रैल को गया था। पत्नी नसरीन बनो ने 8 दिन पूर्व एक पुत्र को जन्म दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो