scriptबिहार में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा, 9वीं बार नीतीश के पास गृह विभाग, देखिये किसे क्या मिला | big news bihar government distributed departments among ministers again home will remain with cm nitish kumar here full list | Patrika News
राष्ट्रीय

बिहार में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा, 9वीं बार नीतीश के पास गृह विभाग, देखिये किसे क्या मिला

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के गठन के छह दिन के बाद शनिवार को मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया।

Feb 03, 2024 / 02:43 pm

Paritosh Shahi

nitish_kuamr_mantrimandal.jpg

बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के गठन के छह दिन के बाद मंत्रियों के विभाग बंटवारे की आधिकारिक सूची जारी हो गई है। बीजेपी आलाकमान से हरी झंडी मिलने के बाद नीतीश कुमार ने सभी मंत्रियों के विभाग आवंटित कर दिए। नीतीश कुमार ने 9वीं बार खुद के पास गृह विभाग रखा है। इसके अलावा मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी और निर्वाचन ऐसे सभी विभाग जो किसी को आवंटित नहीं है, अपने पास रखा है।

https://twitter.com/hashtag/%E0%A4%AA%E0%A4%9F%E0%A4%A8%E0%A4%BE?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

 

दो डिप्टी सीएम के पास क्या

वहीं, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी वित्त, वाणिज्य-कर, नगर विकास एवं आवास, स्वास्थ्य, खेल, पंचायती राज, उद्योग, पशु एवं मत्स्य संसाधन और विधि विभाग जबकि उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को कृषि, पथ निर्माण, राजस्व एवं भूमि सुधार, गन्ना उद्योग, खान एवं भूतत्व, श्रम संसाधन, कला, संस्कृति एवं युवा, लघु जल संसाधन और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की जिम्मेवारी दी गई है।

नीतीश कुमार के खास विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन, संसदीय कार्य, भवन निर्माण, परिवहन, शिक्षा और सूचना एवं जन-संपर्क, विजेन्द्र प्रसाद यादव को ऊर्जा, योजना एवं विकास, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन, ग्रामीण कार्य और अल्पसंख्यक कल्याण, डा० प्रेम कुमार को सहकारिता, पिछडा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन और पर्यटन विभाग की जिम्मेवारी दी गई है।

श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास, समाज कल्याण, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, जीतन राम मांझी के पुत्र संतोष कुमार सुमन को सूचना प्रावैधिकी, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण तथा निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह को विज्ञान, प्रौद्योगिकी और तकनीकी शिक्षा विभाग आवंटित किया गया है।

Hindi News / National News / बिहार में मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा, 9वीं बार नीतीश के पास गृह विभाग, देखिये किसे क्या मिला

ट्रेंडिंग वीडियो