scriptबिहार के वैशाली में बड़ा हादसाः बेलगाम हाईवा ने होटल में खाना खा रहे लोगों को रौंदा, 5 की मौत, 12 घायल | Bihar Major Road Accident in vaishali 5 People Died 12 Injured | Patrika News
राष्ट्रीय

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसाः बेलगाम हाईवा ने होटल में खाना खा रहे लोगों को रौंदा, 5 की मौत, 12 घायल

Major Road Accident in Bihar: बिहार के वैशाली जिले से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। एक अनियंत्रित हाईवा की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि करीब 12 लोग जख्मी हो गए।

Aug 03, 2022 / 09:40 pm

Prabhanshu Ranjan

photo_6291600375781896369_x.jpg

Bihar Major Road Accident in vaishali 5 People Died 12 Injured

Major Road Accident in Vaishali: रोज की तरह दिनभर का काम करने के बाद शाम में लोग होटल में बैठकर खाना खा रहे थे। लेकिन उन्हें यह बात कहा पता थी कि वो आखिरी बार खाना खा रहे हैं। जी हां, आज बिहार के वैशाली जिले में कुछ ऐसा ही हादसा हुआ। दरअसल बिहार के वैशाली जिले में हाईवे किनारे स्थित एक होटल में खाना खा रहे लोगों को एक बेलगाम हाईवा ने बुरी तरह से कुचल दिया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि एक दर्जन लोग जख्मी हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा लोकतंत्र की जननी के रूप में विख्यात बिहार के वैशाली जिले के पातेपुर इलाके में हुई। महुआ से पातेपुर होते हुए ताजपुर जाने वाली स्टेट हाईवे के किनारे स्थित एक होटल में एक अनियंत्रित हाईवा लोगों को रौंदते हुए जा घुसा। इस भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 12 से अधिक लोग घायल हो गए।

गुस्साए लोगों ने ट्रक ड्राइवर को जमकर पीटा-

बताया गया कि यह भीषण हादसा पातेपुर थाना क्षेत्र के बहुआरा चौक पर हुई। हादसे के बाद महुआ ताजपुर SH 49 पर भीषण सड़क हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना से गुस्साए लोगों ने ट्रक ड्राइवर की बेरहमी से पिटाई कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज गति से आ रहा अनियंत्रित हाइवा दो ई-रिक्शा और ऑटो को रौंदकर सड़क किनारे स्थित लाइन होटल में जा घुसा।

होटल में खाना खा रहे लोग, तभी हुआ यह हादसा-

स्थानीय लोगों के अनुसार शाम का समय था। बड़ी संख्या में लोग होटल में खाना खा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ। जिसकी चपटे में करीब 16 लोग चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने फौरन घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया।

पुलिस को झेलना पड़ा स्थानीय लोगों का विरोध-

इधर घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। गुस्साए लोगों ने पुलिस से भी नोकझोंक किया। लोगों की मौत के बाद आक्रोशित भीड़ सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन करने लगा। मरने वालों की संख्या को लेकर पुलिस अधिकारी अब तक पुष्टि नहीं कर रहे हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे स्थानीय विधायक-

हादसे को लेकर लोगों ने SH 49 जाम कर दिया गया था। जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक लखेंदर कुमार रौशन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस की मदद से आक्रोशित भीड़ को समझा बुझा कर मामले को शांत किया है। वहीं विधायक ने मृतक के आश्रित परिजनों को सरकारी अनुदान राशि तुरंत दिलवाने की भरोसा दिलाया है। जिसके बाद रास्ता क्लियर हो सका।

Home / National News / बिहार के वैशाली में बड़ा हादसाः बेलगाम हाईवा ने होटल में खाना खा रहे लोगों को रौंदा, 5 की मौत, 12 घायल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो