scriptबिहार के दानापुर में गंगा नदी में डूबी नाव, लगभग 55 लोग थे सवार, तलाशी अभियान जारी | Boat Carrying Nearly 55 People Sinks In Ganga River In Bihar's Danapur, 10 People Missing | Patrika News
राष्ट्रीय

बिहार के दानापुर में गंगा नदी में डूबी नाव, लगभग 55 लोग थे सवार, तलाशी अभियान जारी

बिहार के दानापुर में गंगा नदी में एक नाव डूब गई है। बताया जा रहा है कि यह घटना कल देर शाम की है, जो 2 नाव टकराने के बाद हुई है। डूबने वाली नाव में लगभग 55 लोग सवार थे, जिसमें से 10 लोग लापता बताए जा रहे हैं। गोताखोरों की मदद से तलाश जारी है।

Sep 05, 2022 / 10:40 am

Abhishek Kumar Tripathi

boat-carrying-nearly-55-people-sinks-in-ganga-river-in-bihar-s-danapur-10-people-missing.jpg

Boat Carrying Nearly 55 People Sinks In Ganga River In Bihar’s Danapur, 10 People Missing

बिहार की राजधानी पटना के दानापुर में यात्री से भारी नाव गंगा नदी में डूब गई है। इस नाव में लगभग 55 लोग सवार थे, जिसमें से अधिकतर लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। दानापुर SDM के अनुसार इस घटना में 10 लोगों के लापता होने की सूचना है। SDRF और गोताखोरों की टीम लापता लोगों की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि नाव में जरूरत से ज्यादा लोग सवार होकर आ रहे थे, तभी तेज बहाव के कारण दो नाव गंगा नदी में आपस में टकरा गई, जिससे यह हादसा हो गया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस नाव में पुरुषों के साथ बच्चे और महिलाएं भी सवार थी। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच कर राहत व बचाव में लगी हुई है। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के मौत की खबर नहीं है।
https://twitter.com/ANI/status/1566638994212802561?ref_src=twsrc%5Etfw

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नाव में क्षमता से ज्यादा लोग भी सवार थे, जो अपने मवेशियों के लिए चारा ला रहे थे। नाव पलटने के बाद नदी में चारा तैरने लगा, जिसको पकड़कर कई लोगों ने अपनी जान बचाई। इस घटना का जो वीडियो सामने आया है उसमें भी कई लोग चारे को पकड़कर जान बचाते हुए नजर आ रहे हैं।
 

शाहपुर थाना प्रभारी शब्बीर आलम ने बताया कि नाव में 50 से ज्यादा लोग सवार थे, जिसमें से 8 से 10 लोग लापता बताए जा रहे हैं। पुलिस ने कुछ लापता लोगों की लिस्ट जारी कि है जिसमें रामाधार राम (50 साल), कंचन देवी (35 साल), भोला कुमारी (12 साल), आरती कुमारी (14 साल), कुमकुम देवी, विनोद राय, छोटू राम और महेश राम शामिल हैं। इनकी तलाश जारी है।
 

Home / National News / बिहार के दानापुर में गंगा नदी में डूबी नाव, लगभग 55 लोग थे सवार, तलाशी अभियान जारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो