script‘डुप्लीकेट’ दूल्हे को देख नाराज हुई दुल्हन ने किया शादी से इंकार, गांव वालों ने दूल्हे और बारातियों को बनाया बंधक | Bride Refused to Marry after Seeing Duplicate Bridegroom | Patrika News
71 Years 71 Stories

‘डुप्लीकेट’ दूल्हे को देख नाराज हुई दुल्हन ने किया शादी से इंकार, गांव वालों ने दूल्हे और बारातियों को बनाया बंधक

दुल्हन को तस्वीर किसी और की दिखाई गई, मगर उसकी जगह घोड़ी पर सवार होकर कोई और ही आ गया। ये देख दुल्हन भड़क गई और उसने शादी से इनकार कर दिया।

सीकरMay 23, 2017 / 01:23 pm

santosh

हाथों में मेहंदी रचाए और लाल जोड़े में सजी दुल्हन शादी के दिन दरवाज़े पर अपने राजकुमार के आने का इंतजार कर रही हो, लेकिन जरा सोचिये उसे ब्याहने उसके राजकुमार की जगह कोई और घोड़े पर सज के आ जाये, तो उस दुल्हन पर क्या बीतेगी। बिहार के सीतामढ़ी ज़िले में एक ऐसा ही अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। 

आलू से चार्ज होगा आपका मोबाइल ! यह है आलू से बिजली बनाने का तरीका

हुआ यूं कि दुल्हन को तस्वीर किसी और की दिखाई गई, मगर उसकी जगह घोड़ी पर सवार होकर कोई और ही आ गया। ये देख दुल्हन भड़क गई और उसने शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन के इनकार के बाद गांव वालों ने दूल्हे और बारातियों को कैद कर लिया। 
जानकारी के मुताबिक कोहबरवा गांव की युवती की शादी मुजफ्फरपुर जिले के गोलगामा गांव निवासी स्वर्गीय युगल साह के पुत्र मुकेश कुमार से तय हुई थी। परिजनों द्वारा तय की गई तारीख को दुल्हन के दरवाजे पर सज कर बारात आई, लेकिन तभी खिड़की से दुल्हन ने जब दूल्हे को देखा तो उसके होश उड़ गए। 
लड़की को जबड़े में जकड़कर पानी में खींच ले गया समुद्री शेर, मच गया हड़कंप

दुल्हन ने अपने भाभी को बताया कि दूल्हा बदला है। ये वो लड़का नहीं है, जिसकी तस्वीर दिखाई गई थी। दुल्हन के भाई ने भी दूल्हे को देखा तो बहन की शिकायत सही पाया। बस क्या था ये बात गांव में जंगल में लगी आग की तरह फ़ैल गई।
नाराज़ ग्रामीणों ने बरातियों को बंधक बना लिया। सुबह गांव के मुखिया ललित नारायण पंडित के नेतृत्व में पंचायत हुई। एक लाख रुपए देने के बाद दूल्हा और बरातियों को मु्‌क्त कर दिया गया। 

Home / 71 Years 71 Stories / ‘डुप्लीकेट’ दूल्हे को देख नाराज हुई दुल्हन ने किया शादी से इंकार, गांव वालों ने दूल्हे और बारातियों को बनाया बंधक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो