
पश्चिम बंगाल में बीएसएफ को बडी़ सफलता मिली है। भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने एक खुफिया सुरंग ढूंढ़ ली है। ये सुरंग उत्तरी दिनापुर के फतेहपुर में मिली है। बताया जा रहा है कि सुरंग की लंबाई 100 मीटर है।
बीएसएफ के अधिकारियों के मुताबिक इस सुरंग का इस्तेमाल तस्करी के लिए होता है। ये सुरंग बांग्लादेश की तरफ से शुरू होती है। बांग्लादेश को पश्चिम बंगाल के रास्ते काफी सामान और पशुओं की तस्करी होती है।
बीएसएफ का कहना है कि वो मालूम कर रही है कि ये सुरंग कब बनी है और कब से इस रास्ते से तस्करी हो रही है। बीएसफ के उच्च अधिकारी इस खबर के बाद जांच पड़ताल में जुट गए हैं।
Published on:
26 Apr 2017, 5:15 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.