राष्ट्रीय

Budget 2023: वित्त मंत्री सीतारमण आज 11 बजे पेश करेगी बजट, ऐसा रहेगा बजट का पूरा शेड्यूल

Budget 2023: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज 11 बजे वित्त वर्ष 2023-24 के लिए यूनियन बजट 2023 संसद में पेश करेंगी। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पांचवां बजट है।

Feb 01, 2023 / 07:26 am

Shaitan Prajapat

Nirmala Sitharaman

Budget 2023: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज सुबह 11 बजे से वित्त वर्ष 2023-24 के लिए संसद में देश का आम बजट पेश करेंगी। यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का 5वां बजट है। अगले साल लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार का यह आखिरी पूर्ण बजट भी होगा। पिछले 2 साल के आम बजट की तरह ही ये बजट भी पेपरलेस होगा। इस बजट में देश के आर्थिक विकास और इकोनॉमी से जुड़े विभिन्न फैसले लिए जाएंगे।

 


सुबह 8:40 बजे : वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण अपने सरकारी आवास से बाहर निकलेंगी। नॉर्थ ब्लॉक स्थित वित्त मंत्रालय के ऑफिस जाएंगी।

 

सुबह 9 बजे : वित्त मंत्री सीतारमण सुबह 9 बजे वित्त मंत्रालय के गेट नंबर-2 के बाहर आएंगी। वित्त मंत्रालय के अधिकारियों व वित्त मंत्री का फोटो सेशन होगा।

सुबह 9:25 बजे : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पर राष्ट्रपित की मंजूरी लेने के लिए राष्ट्रपति भवन जाएंगी। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू बजट को अपनी औपचारिक मंजूरी देंगी।

सुबह 10 बजे : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मंजूरी लेने के बाद वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बजट लेकर संसद पहुंचेंगी।

सुबह 10:10 बजे : संसद में पहुंचने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंत्रिमंडल के साथ बैठक करेंगी। इसमें बजट के लिए कैबिनेट से आधिकारिक मंजूरी ली जाएगी।

यह भी पढ़ें

Budget 2023: आम आदमी को बजट से काफी उम्मीदें, इनकम टैक्स से मध्यम वर्ग के लिए हो सकते हैं खास ऐलान



सुबह 11 बजे : वित्त मंत्री संसद में आम बजट पेश करेंगी और इसके बारे में बोलना शुरू करेंगी।

दोपहर 3 बजे : संसद में बजट पेश करने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बजट की घोषणाओं पर मुख्य पॉइंट्स बताएंगी।

संबंधित विषय:

Home / National News / Budget 2023: वित्त मंत्री सीतारमण आज 11 बजे पेश करेगी बजट, ऐसा रहेगा बजट का पूरा शेड्यूल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.