
Bus Accident in Devprayag 21 Pilgrims from Maharashtra Injured
सड़क हादसों को लेकर आज का दिन बेहद खराब रहा। मध्यप्रदेश में इदौर से पुणे जा रही बस के नर्मदा नदी में गिरने से 13 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि तेलंगाना में अलग-अलग हादसों में नौ लोगों की मौत हो गई। इन दोनों हादसों के मृतकों की अभी पहचान की जा रही थी कि उत्तराखंड से एक और हादसे की खबर सामने आ गई। उत्तराखंड के देवप्रयाग में महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं से भरी एक बस पलट गई। इस हादसे में 21 यात्री जख्मी हो गए।
बताया गया कि केदारनाथ से हरिद्वार जा रही एक बस देवप्रयाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत बदरीनाथ हाईवे पर कौड़ियाला के समीप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में 21 यात्री घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यात्रियों के अनुसार, चालक शराब पीकर बस चला रहा था। जिस कारण यह हादसा हुआ। यह हादसा आज शाम करीब छह बजे हुआ।
पनवेल नवी मुंबई के रहने वाले हैं लोग-
जानकारी के अनुसार, हादसा आज सोमवार शाम करीब छह बजे हुआ। हरिद्वार नंबर (यूके 081438) की एक बस पौड़ी जनपद के देवप्रयाग थाना क्षेत्र अंतर्गत बदरीनाथ हाईवे पर कौड़ियाल के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 21 यात्री घायल हो गए। ऋषिकेश में उपचार चल रहा है। अन्य को देहरादून रोड सात घायलों का एएसपीएस राजकीय चिकित्सालय स्थित एक निजी हास्पिटल में ले जाया गया। बस में दो बच्चे समेत 33 लोग सवार थे। सभी यात्री रायगढ़ पनवेल नवी मुंबई महाराष्ट्र के रहने वाले हैं।
केदारनाथ से हरिद्वार जा रही थी बस-
यात्रियों के मुताबिक चालक ने शराब पी रखी थी। यात्रियों ने चालक को कई बार समझाया कि बस संभाल कर चलाएं। बस हरिद्वार से बुक कराई गई थी। 15 जुलाई को हरिद्वार से केदारनाथ के लिए रवाना हुए थे। सोमवार सुबह नौ बजे बजे केदारनाथ से हरिद्वार के लिए रवाना हुए थे। बता दें कि इन दिनों चारधाम यात्रा के साथ-साथ कांवर यात्रा को लेकर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु सफर कर रहे हैं। लगातार सफर के बीच ड्राइवर के मामूली चूक से यात्रियों की जान जा रही है।
Published on:
18 Jul 2022, 10:54 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.