30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नर्मदा बस हादसे में मारे गए 13 लोगों में से 8 की हुई पहचान, मृतकों के परिजन को मिलेंगे 16-16 लाख

कैंद्र सरकार ने मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए राहत राशि देने का ऐलान किया है। जबकि, 4-4 लाख रुपए राहत राशि मध्य प्रदेश सरकार देगी। साथ ही, महाराष्ट्र सरकार ने जान गवाने वालों को 10-10 लाख रुपए देने के निर्देश जारी किए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 18 Jul 2022, 5:00 PM IST

News

नर्मदा बस हादसे में मारे गए 13 लोगों में से 8 की हुई पहचान, मृतकों के परिजन को मिलेंगे 16-16 लाख

भोपाल. मध्य प्रदेश के खरगोन और धार जिले को जोड़ने वाले नर्मदा नदी के पुल से महाराष्ट्र जा रही बस हादसे का शिकार होकर नदीं में गिरी है। नदी से अबतक 13 शव बरामद कर लिए गए हैं। इनमें से 8 की पहचान भी की जा चुकी है। घटना हृदय विदारक है, जिसपर मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि केंद्र सरकार ने भी शोक व्यक्त किया है। साथ ही तीनों सरकारों ने म-तकों के परिजन को मुआवजा देने का ऐलान किया है। हादसे में जान गवाने वाले यात्रियों में मध्य प्रदेश के अलावा, राजस्थान और महाराष्ट्र के लोग शामिल हैं। महाराष्ट्र रोडवेज की बस इंदौर से पुणे जा रही थी।

हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए प्रदानमंत्री मोदी ने बस हादसे में जान गवाने वालों के परिजन को 2-2 लाख रुपए मुआवजा राशि देने का ऐलान किया है। वहीं, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बस दुर्घटना में मृतक के परिजनों को 10-10 लाख की अनुग्रह राशि देने के निर्देश जारी कर दिए हैं। वहीं, मध्य प्रदेश सरकार ने भी मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए की राहत राशि देने का ऐलान किया है।


सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री से चर्चा हुई है। प्रदेश सरकार हर संभव व्यवस्था कर रही है। जो शव मिले हैं उनके पार्थिव शरीर ससम्मान उनके गंतव्य भेजे जाएंगे। सीएम शिवराज ने ये भी कहा कि, जैसे ही हादसे की सूचना मिली तत्काल प्रशासन सक्रिय हुआ। आधे घंटे के भीतर ही कलेक्टर एसपी मौके पर पहुंच गए थे। बस तो निकाल ली, लेकिन कहते हुए मन पीड़ा भर रहा है कि, हम बस में सवार किसी भी शख्स को बचा नहीं सके। पहले सूचना थी कि बस में 15-16 लोग सवार थे लेकिन अब तक 13 शव निकाले जा चुके हैं। एक संभावना इस बात की है कि इतने ही लोग हों, इसी दृष्टि के तहत अब भी बचाव कार्य जारी है और इसकी जांच के निर्देश बी दे दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- 16वें राष्ट्रपति का चुनाव : कांग्रेस विधायक ने किया द्रोपदी मुर्मू को वोट, कर चुके हैं पार्टी छोड़ने का ऐलान


13 मृतकों में से इन 8 बस सवारों की हुई पहचान

1- चेतन पिता राम गोपाल जांगिड़ निवासी नांगल कला गोविंदगढ़ जयपुर राजस्थान

2- जगन्नाथ पिता हेमराज जोशी उम्र 70 साल निवासी मल्हारगढ़ उदयपुर राजस्थान

3- प्रकाश पिता श्रवण चौधरी उम्र 40 साल निवासी शारदा कॉलोनी अमलनेर जलगांव महाराष्ट्र

4- नीबाजी पिता आनंदा पाटिल उम्र 60 साल निवासी पीलोदा अमलनेर, महाराष्ट्र

5- महिला कमला बाई पति नीबाजी पाटिल उम्र 55 साल निवासी पिलोदा अमलनेर जलगांव, महाराष्ट्र

6- चंद्रकांत पिता एकनाथ पाटील उम्र 45 साल निवासी अमलनेर जलगांव (इन सभी 1 से 6 तक के मृतक की पहचान आधार कार्ड से हुई है)

7- श्रीमती अरवा पति मुर्तजा बोरा उम्र 27 साल निवासी मूर्तिजापुर अकोला महाराष्ट्र (परिजन ने पहचाना)

8- सैफुद्दीन पिता अब्बास निवासी नूरानी नगर इंदौर (परिजन ने पहचाना)

बड़ा हादसा- नर्मदा नदी में गिरी बस, अभी तक निकाले जा चुके 13 शव, देखें वीडियो