30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP Rajya Sabha: भोपाल आएंगे हरदीप सिंह पुरी, 31 अक्टूबर को भरेंगे नामांकन, सीएम मोहन यादव भी होंगे साथ

MP Rajya Sabha Election: मध्य प्रदेश की राज्यसभा सीट को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी (Hardeep Singh Puri) शुक्रवार को भोपाल पहुंचेंगे और शनिवार को नामांकन दाखिल करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Akash Dewani

•

Updated: 30 Oct 2026, 8:21 AM IST

MP Rajya Sabha Election Hardeep Singh Puri

MP Rajya Sabha Election: हरदीप सिंह पुरी आज आएंगे भोपाल (फोटो सोर्स- ANI)

Hardeep Singh Puri: मध्यप्रदेश की रिक्त एक राज्यसभा सीट (MP Rajya Sabha Election) से प्रत्याशी बने केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी शुक्रवार को भोपाल पहुंचेंगे। उसके बाद शनिवार को नामांकन भरा जाएगा। जिसको लेकर पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। नामांकन के दौरान सीएम डॉ.मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और प्रभारी बिप्लब देव सहित पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहेंगे। राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया के दौरान कुछ विधायकों को पार्टी द्वारा भोपाल रहने के निर्देश दिए गए है। प्रदेश में अब केंद्रीय मंत्रियों के दौरे का सिलसिला लगातार चलता रहेगा।

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र पटेल का भी राजधानी दौरा

हरदीप पुरी के बाद एक नवंबर रविवार को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र सिंह का भोपाल दौरा प्रस्तावित है। भूपेंद्र सिंह पार्टी के अभियान लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ को लेकर प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगे। इसके बाद चार नवंबर को भोपाल में आयोजित होने वाली पदयात्रा में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे।

विपक्ष कर रहा विरोध

राज्यसभा के लिए हरदीप पुरी का नाम घोषित होते ही प्रदेश में विपक्ष ने विरोध करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें पुरी और जेफ्री एपस्टीन के कथित संबंधों को लेकर सवाल उठाए। वहीं, गुरूवार को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भोपाल में केंद्रीय मंत्री पुरी के पुतले का दहन कर विरोध जताया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा था कि- ऐसे व्यक्ति को प्रदेश की जनता पर क्यों थोपा जा रहा है।

कांग्रेस की मानसिकता सिख विरोधी- मंत्री सारंग

सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने एमएलसी चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस और विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणामों ने कांग्रेस के उन दावों की पोल खोल दी है, जिनमें वह बैलेट पेपर से चुनाव होने पर परिणाम बदलने की बात करती थी। मंत्री सारंग ने कहा कि कांग्रेस और विपक्ष लगातार झूठ एवं फरेब की राजनीति कर रहे हैं। राज्यसभा प्रत्याशी हरदीप सिंह पुरी के विरोध संबंधी जीतू पटवारी के बयान पर भी मंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधा। आरोप लगाया कि कांग्रेस का रवैया सिख समाज के प्रति विरोध और अपमान की भावना को दर्शाता है। कांग्रेस के इतिहास में सिखों के साथ अन्याय और अपमान की घटनाएं रही हैं।

मध्यप्रदेश में राज्यसभा सीट का ये है चुनावी शेड्यूल

नोटिफिकेशन- 26 अक्टूबर

नामांकन की आखिरी तारीख- 02 नवंबर

स्क्रूटिनी- 03 नवंबर

नाम वापसी- 05 नवंबर

वोटिंग- 12 नवंबर

मतगणना- 12 नवंबर