scriptहिमाचल प्रदेश में अगले 3 दिन तक बारिश व बर्फबारी होने की संभावना, लू से मिलेगी राहत | Chance of rain and snowfall in Himachal Pradesh for the next 3 days | Patrika News

हिमाचल प्रदेश में अगले 3 दिन तक बारिश व बर्फबारी होने की संभावना, लू से मिलेगी राहत

locationनई दिल्लीPublished: May 16, 2022 02:33:41 pm

Himachal Pradesh : शिमला मौसम विज्ञान विभाग ने हिमाचल के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश में ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी होने की भी संभावना जताई है, जिससे लोगों को लू से राहत मिल सकती है।

chance-of-rain-and-snowfall-in-himachal-pradesh-for-the-next-3-days.jpg
Himachal Pradesh : अगर आप गर्मी और लू से परेशान हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 3 दिन तक बारिश होने की संभावना जताई है। शिमला मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसके कारण गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश में ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी होने की भी संभावना जताई है।
इसके साथ ही मौसम विभाग ने बताया है कि हिमाचल प्रदेश में रविवार को ऊना सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। आपको बता दे कि प्रदेश की राजधानी शिमला के पहाड़ी इलाकों में सुबह से मौसम साफ बना हुआ है। हल्की हवा चलने से मौसम काफी सुहावना बना हुआ है। वहीं मैदानी इलाकों में लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं।

यह भी पढ़ें

उत्तर कोरिया में कोरोना का प्रकोप, मानवीय सहायता के लिए आगे आया दक्षिण कोरिया

 

प्रदेश के अन्य स्थानों पर तापमान

मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को ऊना राज्य का सबसे गर्म स्थान था, जहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसके साथ ही कांगड़ा में 41 डिग्री सेल्सियस, हमीरपुर में 40 डिग्री सेल्सियस, बिलासपुर में 39.2 डिग्री सेल्सियस, चंबा में 39 डिग्री सेल्सियस, सुंदरनगर में 37.7 डिग्री सेल्सियस, नाहन और भुंटर में 37.5 डिग्री सेल्सियस और भुंटर में 37.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके साथ ही सोलन में 37.2 डिग्री सेल्सियस, धर्मशाला में 37 डिग्री सेल्सियस, पालमपुर में 34.1 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम शिमला में 30.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

पहाड़ी इलाकों में होगी बर्फबारी

मौसम विज्ञान विभाग शिमला के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसके कारण हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना बन रही है।

यह भी पढ़ें

कर्नाटक सरकार आज से ऑनलाइन बेचेगी आम, इंडिया पोस्ट डोर-टू-डोर करेगा डिलीवरी, जानिए आप कैसे कर सकते हैं ऑडर

 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो