
Karnataka government will sell mangoes online : अगर आप फलों के राजा आम के शौकीन हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। कर्नाटक सरकार आज से ऑनलाइन आमों की बिक्री करेगी, जिसमें आप अलग-अलग प्रकार के आम ऑनलाइन अपने घर तक मगा सकते हैं। कर्नाटक के अधिकारियों ने बताया कि कर्नाटक स्टेट मैंगो डेवलपमेंट एंड मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड (KSMDMCL) इंडिया पोस्ट के द्वारा ग्राहकों के घर तक आम पहुंचाएगा। आम की ऑनलाइन बिक्री के लिए www.karsirimangoes.karnataka.gov.in वेबसाइट लांच की गई है जिसमें कोई भी अलग-अलग प्रकार के आमों को खरीद सकता है।
आपको बता दें कि KSMDMCL ने 2020 में कोरोना महामारी व लॉकडाउन के बीच रामनगर, चिक्कबल्लापुर और कोलार जिलों के किसानों से लेकर आम की बिक्री शुरू की थी। इसके सफलता के बाद KSMDMCL ने 2021 में भी इंडिया पोस्ट के माध्यम से आमों की डिलीवरी कर रहा था। हालांकि इस बार वेबसाइट के जरिए आमों की ऑनलाइन बिक्री की जाएगी। इस साल भी विभाग को अच्छी खरीदारी होने की उम्मीद है।
ग्राहक ऑनलाइन आम खरीदने में रखते हैं रूचि
KSMDMCL के प्रबंध निदेशक सीजी नागराजू ने निजी न्यूज चैनल से बताया कि पिछले दो सालों में किसानों और ग्राहकों दोनों को इस पहल से लाभ हुआ है। 2020 में राज्य भर में कुल 35 हजार ग्राहकों को 100 टन आम की आपूर्ति की गई थी। वहीं 2021 में आम की कम उपज के बाद भी 45 हजार उपभोक्ताओं को 79 टन आम बेचा गया थी। इससे यह पता चल रहा है कि ग्राहक अच्छी गुणवत्ता वाले आम ऑनलाइन खरीदने में रुचि रखते हैं।
आम से जुड़ी मिलेगी सारी जानकारी
ऑनलाइन आम बेचने वाले पोर्टल www.karsirimangoes.karnataka.gov.in पर आम बेचने वाले किसान का नाम, आम की किस्में और आम से जुड़ी सभी जानकारी मिलेगी। इसके साथ ही ग्राहक द्वारा ऑर्डर देने के बाद किसान को एक टेक्स्ट मैसेज जाएगा, जिसके बाद किसान फलों को पैक करके डाकघर (जीपीओ) बेंगलुरु भेज देगा। जीपीओ से आम को उनके गंतव्य स्थान पर भेज दिया जाएगा।
Updated on:
16 May 2022, 12:02 PM IST
Published on:
16 May 2022, 11:52 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.