4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ओलंपिक स्टार शूटर यूक्रेन की सेना में शामिल, रूसी सैनिकों को दी चेतावनी, 2016 में जीत चुकी हैं स्वर्ण

Russia-Ukraine war : ओलंपिक स्टार शूटर क्रिस्टीना दिमित्रेंको यूक्रेन की सेना में शामिल हो गई हैं। क्रिस्टीना दिमित्रेंको ने सेना में शामिल होते ही रूसी सैनिकों को चेतावनी दे डाली हैं। आपको बता दें क्रिस्टीना दिमित्रेंको ने 2016 के युवा ओलंपिक खेलों में बायथलॉन में स्वर्ण पदक जीता था।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Abhishek Kumar Tripathi

•

Updated: 15 May 2022, 8:32 PM IST

olympic-star-shooter-joins-ukrainian-army-warns-russian-soldiers.jpg

Russia-Ukraine war : अपने हुनर को देश की सेवा में लगा देना कोई आम बात नहीं होती है, लेकिन जब देश ही खतरे में हो तो हर कोई देश को बचाने के लिए अपना योगदान देने के लिए आगे आना चाहता है। कुछ इसी तरह ओलंपिक स्टार शूटर क्रिस्टीना दिमित्रेंको ने अपने देश की रक्षा के लिए सेना में शामिल हो गई हैं। उनका कहना है कि मेरे हाथ में जो भी हथियार हो, मैं खेल में हुं या सेना में,मैं लास्ट तक खड़ी रहुंगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जीत निश्चित रूप से हमारी होगी।

गौरतलब है कि बाईस वर्षीय क्रिस्टीना दिमित्रेंको ने 2016 के युवा ओलंपिक खेलों में बायथलॉन में स्वर्ण पदक जीता था। इस खेल में स्केटिंग और शूटिंग किया जाता है। हालांकि उन्होंने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि देश में इस तरह की स्थिति उत्पन्न होगी। क्रिस्टीना ने कहा कि उन्हें दुश्मन का कोई डर नहीं है।


दुश्मन को नहीं मिलेगा बचने का मौका

क्रिस्टीना दिमित्रेंको ने कहा कि मेरे निशाना इतना अचूक है कि दुश्मन को बचने का एक भी मौका नहीं मिलेगा। इसके साथ ही क्रिस्टीना ने कहा कि अब राइफल कि जगह मेरे हाथों में मशीन गन होगी तो भी मुझे किसी भी प्रकार की हैरानी नहीं होगी। मेरे हाथ में जो भी हथियार हो, मैं खेल में हुं या सेना में,मैं आखिरी तक खड़ी रहुंगी।


जीत के लिए सेना हर संभव कर रही कोशिश

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन की सेना ने रूसी सैनिकों को खार्किव के दूसरे शहर से हटने के लिए मजबूर कर दिया है। हालांकि शनिवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने बताया था कि डोनबास में बहुत कठिन स्थिति बनी हुई है, सेना जीत के लिए हर संभव कोशिश कर रही है।


रूस के खिलाफ युद्ध जीत सकता है यूक्रेन

रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को लेकर नाटो प्रमुख जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने दावा किया है कि यूक्रेन रूस को हरा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यूक्रेन के सैनिक बहादुरी से अपनी मातृभूमि की रक्षा कर रहे हैं। वहीं युक्रेन के सपोर्ट में रूस का पड़ोसी देश फिनलैंड ने नाटो में शामिल होने की घोषणा की है।