19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ईरान के साथ क्यों नहीं हो पा रही डील? ट्रंप ने खुलकर बताया, पाक पीएम और फील्ड मार्शल मुनीर पर भी दिया बयान

ट्रंप ने पाकिस्तान की जमकर तारीफ की। उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल असीम मुनीर की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने क्षेत्र में तनाव कम करने में अहम भूमिका निभाई है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

May 01, 2026

Donald Trump-pak

फोटो में पाक के पीएम शहबाज शरीफ और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप (सोर्स: ANI)

Iran-US War Update: ईरान के साथ डील क्यों अटकी हुई है, इसे लेकर अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा खुलासा किया है। ट्रंप के मुताबिक, ईरान के अंदर ही नेतृत्व कई हिस्सों में बंटा हुआ है, जिस वजह से कोई ठोस फैसला निकल ही नहीं पा रहा। यानी बातचीत हो रही है, लेकिन नतीजा नहीं निकल रहा। वहीं, उन्होंने यह भी बताया कि अब दूरी की वजह से आमने-सामने बैठकर बातचीत नहीं हो पा रही, इसलिए टेलिफोन के जरिए ही बातचीत आगे बढ़ाई जा रही है।

इस बीच ट्रंप ने पाकिस्तान की जमकर तारीफ की। उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल असीम मुनीर की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने क्षेत्र में तनाव कम करने में अहम भूमिका निभाई है। खास बात यह है कि अमेरिका ने इस प्रयास के बदले पाकिस्तान को बड़ा इनाम भी दिया है। ट्रंप प्रशासन ने 2.4 बिलियन डॉलर के निवेश का ऐलान किया है, जिसके तहत पाकिस्तान के एयरपोर्ट्स पर आधुनिक सुरक्षा सिस्टम लगाए जाएंगे।

ट्रंप ने इकॉनमी और ‘अमेरिका फर्स्ट’ पर जोर दिया

इसके अलावा अपडेट ये भी है कि प्रेसिडेंट ट्रंप ने शुक्रवार को अमेरिका की अर्थव्यवस्था को लेकर भरोसा जताते हुए कहा कि देश इस समय मजबूत स्थिति में है। उन्होंने बताया कि रोजगार के मामले में नए रिकॉर्ड बन रहे हैं और पहले से ज्यादा लोग काम कर रहे हैं। साथ ही शेयर बाजार भी ऊंचे स्तर पर पहुंच रहा है, जो अर्थव्यवस्था की मजबूती का संकेत है।

ट्रंप ने कहा कि बड़े टैक्स में कटौती और नियमों को आसान बनाने (डीरेगुलेशन) से आर्थिक विकास को बढ़ावा मिला है। उनके मुताबिक, यही कारण है कि अमेरिका की अर्थव्यवस्था अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हालांकि उन्होंने माना कि ईंधन की कीमतें अभी भी ज्यादा हैं, लेकिन उम्मीद जताई कि जैसे ही युद्ध जैसी स्थितियां खत्म होंगी, तेल की कीमतें कम हो सकती हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिका में इस समय तेल का उत्पादन काफी ज्यादा हो रहा है और टेक्सास, लुइसियाना और अलास्का जैसे इलाकों से बड़ी मात्रा में तेल भेजा जा रहा है। ट्रंप ने अपनी “अमेरिका फर्स्ट” नीति पर जोर देते हुए कहा कि हर फैसला देश के हित में लिया जाएगा।

सरकार नौकरियां बचाने के लिए कदम उठाएगी, लेकिन…

आर्थिक नीतियों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सरकार नौकरियां बचाने के लिए कदम उठाएगी, लेकिन केवल तब जब सौदा सही होगा। उन्होंने घरेलू उद्योग और मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने की भी बात कही और बताया कि अमेरिका में बनी कार खरीदने पर टैक्स में छूट मिल सकती है।

ट्रंप के मुताबिक, देश में निवेश और उत्पादन लगातार बढ़ रहा है, जिससे अर्थव्यवस्था और मजबूत हो रही है। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि महंगाई, वैश्विक तनाव और सप्लाई चेन जैसी चुनौतियां आगे असर डाल सकती हैं।

अपडेट जारी है…