scriptChar Dham Yatra 2021: विजयादशमी पर हुई तिथियों की घोषणा, जानिए किस दिन बंद होंगे बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम के कपाट | Char Dham Yatra 2021 badrinath dham door closure announced on vijayadashami | Patrika News

Char Dham Yatra 2021: विजयादशमी पर हुई तिथियों की घोषणा, जानिए किस दिन बंद होंगे बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम के कपाट

locationनई दिल्लीPublished: Oct 15, 2021 05:00:20 pm

Char Dham Yatra 2021 चारधाम यात्रा के जल्द बंद होने वाले हैं कपाट, विजयादशमी पर घोषित हुई तिथि और वक्त, कोरोना काल के चलते इस वर्ष देरी खुले थे चारधाम यात्रा के कपाट

Char Dham Yatra 2021

Char Dham Yatra 2021

नई दिल्ली। चारधाम यात्रा ( Char Dham Yatra 2021 ) के लिए अब कम समय बचा है। अगले माह चारों धामों के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। विजयादश्मी के दिन धामों के कपाट बंद होने वाली तिथियों को घोषणा कर दी गई।
इसके तहत बद्रीनाथ धाम के कपाट आगामी 20 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। वहीं केदारनाथ व यमुनोत्री धाम के कपाट छह नवंबर को भैया दूज के दिन बंद होंगे। जबकि, गंगोत्री धाम के कपाट पांच नवंबर को गोवर्धन पूजा के दिन बंद कर दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ेंः माता वैष्णो देवी के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, विदेशी फूलों से हुई सजावट

ये रहेगा कपाट बंद होने का वक्त
उत्तराखंड स्थित चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ के मुताबिक शीतकाल के लिए बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि घोषित कर दी गई है। बद्रीनाथ धाम के कपाट आगामी 20 नवंबर को शाम 6:45 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।
वहीं गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूठ के पावन पर्व पर पांच नवंबर को सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर बंद होंगे। इसी तरह यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज पर छह नवंबर को दोपहर साढ़े बारह बजे बंद किए जाएंगे।
कपाट बंद होने के बाद यहां होंगे दर्शन
कपाट बंद होने के बाद शीतकाल में गंगा मां की भोग मूर्ति के दर्शन उनके मायके ग्राम मुखबा और मां यमुना के दर्शन खरशाली स्थित उनके शीतकालीन मंदिरों में होंगे।

इस दिन बंद होंगे तुंगनाथ के कपाट
द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर के कपाट शीतकाल के लिए 22 नवंबर को सुबह साढे आठ बजे बंद किए जाएंगे। वहीं डोली आगमन पर मद्महेश्वर मेला 25 नवंबर को आयोजित होगा। तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट शनिवार 30 अक्टूबर को दोपहर एक बजे शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे।
इसी तरह मध्य हिमालय में चतुर्थ केदार के रूप में विख्यात भगवान रुद्रनाथ के कपाट 17 अक्तूबर को कार्तिक संक्रांति के पावन पर्व पर ब्रह्ममुहूर्त में अभिषेक पूजा के बाद शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ेंः राजधानी में खुले धार्मिक स्थल, DDMA ने जारी की गाइडलाइन

अब तक सवा लाख भक्तों ने किए दर्शन
त्योहारी सीजन में विश्व प्रसिद्ध चारधामों के दर्शन के लिए तीर्थ यात्रियों की तादाद लगातार बढ़ रही है। अब तक सवा लाख यात्रियों ने बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री धाम के दर्शन किए हैं। बाबा केदार के दर्शन के लिए 8354 यात्री हेली सेवा से पहुंचे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो