scriptयहां बंद हो गया 10 का सिक्का, पुलिस और व्यापारियों ने निकाली जागरूकता रैली | chhattisgarh news: Closed 10 rs coins | Patrika News
बलोदा बाज़ार

यहां बंद हो गया 10 का सिक्का, पुलिस और व्यापारियों ने निकाली जागरूकता रैली

पुलिस प्रशासन बैंक अधिकारियों और व्यापारियों की बैठक बुलाई गई। इसके बाद पुलिस प्रशासन और व्यापारियों ने शहर में एक जागरुकता रैली निकाली

बलोदा बाज़ारJul 15, 2017 / 06:27 pm

चंदू निर्मलकर

closed 10 rs coins,

closed 10 rs coins,

बलौदाबाजार/भाटापारा. कई महीनों से 10 के सिक्कों का नगर में चलन बंद हो गया था। जिसे लेकर लोगों के बीच कई प्रकार की भ्रांतियां थीं। यह समस्या निरंतर गहरी होती जा रही थी। जिससे लोगों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। समस्या के निराकरण के उद्देश्य को लेकर को शहर थाने में पुलिस प्रशासन बैंक अधिकारियों और व्यापारियों की बैठक बुलाई गई। इसके बाद शुक्रवार को पुलिस प्रशासन और व्यापारियों ने शहर में एक जागरुकता रैली निकाली।

इसमें 10 के सिक्कों के संबंध मे फैल रही अफवाहों का विरोध जताया। भ्रम को दूर करने जनजागरण अभियान चलाया। इस दौरान बाजार मे सभी लोगों को और दुकानदारों से अपील की गई कि वे बिना झिझक के अपने सभी लेनदेन में 10 के सिक्के स्वीकार करें। लोगों को बताया गया कि 10 का कोई भी सिक्का नकली नहीं है। व्यापारियों को कम से कम 2 सिक्के ग्राहकों से लेने ही होंगे। तभी सिक्कों का लेनदेन सुचारू रूप से हो सकेगा।

नगर निरीक्षक आरके साहू ने कहा कि 10 के सिक्के लेने से इंकार करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा सकती है। यह पूर्ण रूप से भारत सरकार की अधिकृत मुद्रा है। गुरुवार को थाने में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि शुक्रवार को जनजागरण अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। जनजागरण अभियान रैली में उपनिरीक्षक द्विवेदी, व्यापारी कृष्ण कुमार मुंदडा, गिरधर गोविंदानी, नानक गिदवानी, अमरजीत सलूजा मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो