बीड़ी कैसे बनाई जाती है
ममता बनर्जी ने उत्तर बंगाल में ‘बीड़ी’ श्रमिकों के साथ राहुल गांधी की बातचीत का सीधा संदर्भ देते हुए कहा कि “जिसे यह भी नहीं पता कि बीड़ी कैसे बनाई जाती है, वह अब फोटो-शूट का सहारा ले रहा है। अब यही चलन और फैशन चल रहा है।” राहुल गांधी का नाम लिए बिना राज्य में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान लोगों तक पहुँच बनाने के उनके प्रयास का मजाक उड़ाया। यात्रा शुक्रवार को झारखंड में प्रवेश कर गई।
हमें नहीं मिला अधिकारिक निमंत्रण
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कांग्रेस पर पश्चिम बंगाल में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए आधिकारिक निमंत्रण नहीं भेजने का भी आरोप भी लगाया। बनर्जी ने कहा“वह हमारे राज्य में आए लेकिन हमें एक बार भी सूचित नहीं किया। रैली अचानक पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर गई। मैंने कांग्रेस को 300 सीटों पर चुनाव लड़ने और शेष क्षेत्रीय दलों के लिए छोड़ने का प्रस्ताव दिया लेकिन वह सहमत नहीं हुई और इसकी बजाय उसने अपना बड़े भाई वाला रवैया दिखाया।”