नई दिल्लीPublished: Jun 07, 2023 08:49:47 am
Shaitan Prajapat
Cyclone Biparjoy: अरब सागर के ऊपर साइक्लोन ‘बिपारजॉय’ के उत्तर की ओर बढ़ रह है। अगले कुछ घंटों में यह एक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा। चक्रवात 'बिपारजॉय' को लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने केरल, कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र और गुजरात में अलर्ट जारी किया है।
Cyclone Biparjoy: दक्षिणपूर्व अरब सागर के ऊपर बना गहरे दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ में बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों में ये उसी क्षेत्र में इस चक्रवाती तूफान के और तेज होने की संभावना है। यह चक्रवाती तूफान तेजी से भारत के तटीय इलाके की ओर बढ़ रहा है। अगले कुछ घंटों में इस तूफान के और तेज होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसको लेकर चेतावनी जारी की है। आईएमडी का कहना है कि इसके चलते 24 घंटे में कोंकण के तटीय इलाके रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदर्ग के अलावा मुंबई, ठाणे व पालघर में तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है।