ऑरेंज अलर्ट जारी
नोएडा, गाजियाबाद सहित दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में सोमवार सुबह तेज आंधी के साथ बारिश हुई। कई दिनों से गर्मी से परेशान लोगों को बारिश होने के बाद ठंडक का एहसास हो रहा है। आपको बता दें कि बीते दिनों मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। आने वाले दो दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।
क्या होता है येलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट का मतलब, मौसम विभाग कब करता है जारी
#WATCH | Strong winds and rain lash parts of National Capital. Early morning visuals from Janpath. pic.twitter.com/8shwyQVGBq
— ANI (@ANI) May 23, 2022
Amid strong winds and rain, uprooted trees block roads in parts of Delhi.
Visuals from Dhaula Kuan. pic.twitter.com/6sVQ8zJItU— ANI (@ANI) May 23, 2022
विमान सेवा प्रभावित
देश की राजधानी दिल्ली में बारिश की वजह का असर विमान परिचालन पर भी पड़ा है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, दिल्ली एयरपोर्ट ने कहा है कि खराब मौसम के कारण दिल्ली हवाईअड्डे पर उड़ानों का परिचालन प्रभावित हुआ है। उन्होंने यात्रियों से अपील करते हुए अपडेटेड फ्लाइट इनफॉर्मेशन के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करने के लिए कहा।
झमाझम बारिश का अलर्ट, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार चलेंगी धूल भरी हवाएं
#WATCH | An uprooted tree blocks road near Delhi Cantonment area following strong winds and rain, as parts of National Capital receive rainfall. pic.twitter.com/xLtnV8r3I8
— ANI (@ANI) May 23, 2022
कई जगह उखड़े पेड़
तेज हवाओं और खतरनाक आंधी के बीच कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए हैं। तेज आंधी की वजह से धौलाकुँआ इलाके में पेड़ भी सड़क पर गिर गए हैं। इससे आने जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों तक दिल्ली-एनसीआर में 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। इस दौरान हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है।