Weather Alerts : भारतीय विज्ञान मौसम विभाग रोजाना नियमित रूप से मौसम की भविष्यवाणी करता है। बारिश हो या गर्मी अक्सर मौसम विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया जाता है। मौसम विभाग के अलर्ट चार कलर में होते हैं ग्रीन, येलो, ऑरेंज और रेड। मौसम विभाग अलर्ट्स के लिए इन रंगों का चुनाव कई एजेंसियों के साथ मिलकर तय करता है। आपने कई बार मौसम से जुड़ी खबरें में येलो, ऑरेंज और रेड अलर्ट के ज्रिक के बारे में सुना और पढ़ा होगा। क्या आप जानते हैं कि इन्हें क्यों और किस स्थिति में जारी किया जाता है। आइए जानते हैं इन अलर्ट का क्या मतलब होता है।