7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update: दिल्ली-यूपी गुजरात सहित इन राज्यों में सताएगी लू, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

Weather Forecast Update : उत्तर भारत में एक बार फिर से गर्मी कहर ढाने लगी है। कई राज्यों में तापमान 42 डिग्री के पार है। मौसम विभाग ने आज राजस्थान, दिल्ली सहित कई राज्यों के लिए हीटवेव की चेतावनी जारी की है। भीषण गर्मी की वजह से आम लोगों के साथ जानवरों का भी बहत बुरा हाल है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 14 May 2022, 9:55 AM IST

Weather Forecast Update

Weather Forecast Update

Weather forecast Update : उत्तर और मध्य भारत में एक बार फिर से गर्मी को दौर शुरू हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार आने वाले दिनों कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। बादल छाने और हल्की बारिश से मिली राहत के बाद फिर से लू का प्रकोप बढ़ने वाला है। इसको लेकर मौसम विभाग अलर्ट जारी करते हुए कहा कि उत्तर—मध्य भारत में लोगों को एक बार फिर गर्मी से जूझना पड़ेगा। कई राज्यों में तापमान 42 डिग्री के पार है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में हीटवेव का असर और भी ज्यादा देखने को मिलेगा। कई राज्यों में हीटवेव भी पड़ रही है, जिसकी वजह से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।


दिल्ली में भीषण गर्मी को लेकर येलो अलर्ट
दिल्ली में गर्म हवाओं का सितम जारी रहने वाला है। मौसम विभाग ने फिर से से गर्म हवाओं के चलने की संभावना जताई है। अगले दो दिनों के लिए दिल्ली में ज्यादातर जगहों पर लू की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। रविवार को भीषण लू से लोगों को सावधान करने के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विशेषज्ञों ने कहा कि अलग-अलग स्थानों पर तापमान 46-47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।


गुजरात में तापमान 46 डिग्री पहुंचा
गुजरात में भी इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। हीटवेव से कई जिलों में जनजीवन काफी प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी गुजरात और सौराष्ट्र के ज्यादातर हिस्से में लू के साथ गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा। वहीं, अहमदाबाद, गांधीनगर, सबरकांठा, पाटन, मेहसाणा, राजकोट, सुरेंद्रनगर, अमरेली और कच्छ जिलों को भी भीषण गर्मी पड़ने वाली है।

राजस्थान में तापमान 48 के पार
राजस्थान में गर्मी से हाहाकार मचा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। इनमें अधिकतम तापमान 48.1 डिग्री के साथ बाड़मेर सबसे गर्म जिला रहा। दिनभर चल रही लू और गर्मी के बीच मौसम विभाग ने कुछ जिलों के लिए हीटवेव की चेतावनी जारी की है।

यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, इन जिलों को सराबोर करेगी बारिश की फुहार




यूपी के मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है। कई जिलों में पारा 42 डिग्री से अधिक बना हुआ है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान लू चलने की संभावना जताई है।


यह भी पढ़ें- आखिर मौसम विभाग ने बताया, कब मिलेगी भीषण गर्मी से राहत



इन राज्यों में हीटवेव का कहर
पिछले कुछ दिनों से कई राज्यों में हीटवेव का कहर जारी है। जिसकी वजह से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी की वजह से आम लोगों के साथ जानवरों का भी बहत बुरा हाल है। मौसम विभा ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, दिल्ली, पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में हीटवेव चलने का अनुमान है। वहीं कई राज्यों में हल्की बारिश की भी संभावना जताई गई है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश भी हो सकती है।