राष्ट्रीय

दिन के उजाले में कैमरे के सामने ही दिल्ली में एक शख्स ने लड़की पर चाकू से किए दनादन हमले, आरोपी गिरफ्तार, Video हुआ वायरल

Viral Video : दिल्ली के मुखर्जी नगर में लड़की को चाकू मारने वाले शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Mar 24, 2024 / 12:08 pm

स्वतंत्र मिश्र

Delhi Crime video: दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में 22 मार्च को दिनदहाड़े एक लड़की पर चाकू से हमला करने के आरोप में 22 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना के समय वहां से गुजर रहे राहगीरों ने हस्तक्षेप कर आरोपी को रोकने और पकड़ने का प्रयास किया। इस हमले में लड़की को गंभीर चोट नहीं आई और वह अब खतरे से बाहर है।

https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

इस वीडियो में शख्स को लड़की पर हमला करते हुए देखा जा सकता है जबकि वहां से गुजर रहे लोग उसे ऐसा करने से रोकने की कोशिश करते हुए दिख रहे हैं। पुलिस ने आरोपी की पहचान अमन के रूप में की है। पीड़ित को ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई और उसे खतरे से बाहर बताया जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने इस घटना के वीडियो की पुष्टि कर दी है।

यह भी पढ़ेंDelhi CM Challenges Arrest In HC: दिल्ली सीएम केजरीवाल ने गिरफ्तारी को हाई कोर्ट में दी चुनौती, कोर्ट ने तत्काल रिहाई की अर्जी पर सुनवाई से किया इनकार

Home / National News / दिन के उजाले में कैमरे के सामने ही दिल्ली में एक शख्स ने लड़की पर चाकू से किए दनादन हमले, आरोपी गिरफ्तार, Video हुआ वायरल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.