नई दिल्लीPublished: Mar 28, 2023 08:38:28 am
Shaitan Prajapat
दिल्ली पुलिस ने फॉर्च्यूनर कारों को लूटने और अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से दो विदेशी पिस्टल, 4 देसी पिस्तौल और 12 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
देश की राजधानी दिल्ली में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा कसता ही जा रहा है। बीते कुछ दिनों से पुलिस की टीमें राजधानी के अलग-अलग इलाके में अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दे रही है। इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली के द्वारिका में पुलिस ने फॉर्च्यूनर कारों को लूटने के मामले में लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़ गया है। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों गिरफ्तार किया है और उनके से हथियार भी जब्त किए गए है।