महाराष्ट्र सरकार ने नवंबर 2020 में श्रद्धा वाल्कर के लिखे गए एक पत्र पर पालघर पुलिस की 'निष्क्रियता' के लिए जांच के आदेश दिए हैं। श्रद्धा वाल्कर ने शिकायत पत्र में लिव-इन पार्टनर आफताब अमीन पूनावाला की मौत की धमकी का जिक्र किया था। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए कहाकि, पत्र में बहुत गंभीर कंटेंट है। मामले में जांच की जरूरत है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के पास राज्य के गृह विभाग की भी जिम्मेदारी भी है। फडणवीस ने कहाकि, किसी को दोष दिए बिना, हमें सच्चाई जानने की जरूरत है। अगर पुलिस ने समय पर कार्रवाई की होती, तो हत्या को टाला जा सकता था।