scriptमुंबई के ‘निर्भया कांड’ को लेकर उद्धव सरकार पर बरसे पूर्व सीएम फडणवीस, कहा – ‘पुलिस महकमे में सुधार करें’ | Devendra Fadnavis attacks Uddhav government over Mumbai rape case | Patrika News
नई दिल्ली

मुंबई के ‘निर्भया कांड’ को लेकर उद्धव सरकार पर बरसे पूर्व सीएम फडणवीस, कहा – ‘पुलिस महकमे में सुधार करें’

महाराष्ट्र के मुबंई में एक महिला संग हुई हैवानियत (mumbai rape case) को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने इस घटना को लेकर उद्धव सरकार (Uddhav government) पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पुलिस महकमे में सुधार करने की जरूरत है।

नई दिल्लीSep 11, 2021 / 04:40 pm

Nitin Singh

Devendra-Fadnavis

Devendra Fadnavis

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के मुबंई में एक महिला संग हुई हैवानियत (mumbai rape case) ने एक बार फिर लोगों को दिल्ली के निर्भया कांड (nirbhaya case) की याद दिला दी है। इस घटना को लेकर देशभर में गुस्सा है और लोग आरोपी को फांसी देने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने इस घटना को लेकर उद्धव सरकार (Uddhav government) पर निशाना साधा है। पूर्व सीएम ने कहा कि पिछले दो सालों से जिस तरह से पुलिस के मामलों में इंटरफेरेंस चल रहा है, इससे असामाजिक तत्वों का मनोबल बढ़ता है। नए गृह मंत्री से अपेक्षा है कि पुलिस महकमे में सुधार करें।
आरोपी को फांसी की मांग करेंगे पूर्व सीएम

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने कहा कि ये घटना मानवता पर कालिख पोतने वाली है। ऐसे आरोपी का केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर फांसी की सजा देने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में दुष्कर्म की घटनाएं बहुत बढ़ी रही हैं। चीफ जस्टिस से मांग करके इस तरह की घटनाओं का फास्ट ट्रैक कोर्ट से जल्दी निपटारा करवाने की जरूरत है।
साकीनाका इलाके की है घटना

जानकारी के मुताबिक घटना मुंबई के साकीनाका इलाके की है। यहां एक 30 वर्षीय महिला संग ऑटो में दुष्कर्म (mumbai rape case) किया गया। पुलिस के मुताबिक इस दौरान आरोपी ने महिला को बुरी तरह से पीटा है, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई थी। वहीं डॉक्टरों का कहना है कि जब पीड़िता को अस्पताल लाया गया था चो उसकी हालत बहुत नाजुक थी। बता दें कि महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।
यह भी पढ़ें

अस्पताल में भर्ची मरीज के साथ कंपाउंडर ने किया दुष्कर्म

गौरतलब है कि मुंबई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम मोहन चौहान है। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 307, 376, 323 और 504 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Home / New Delhi / मुंबई के ‘निर्भया कांड’ को लेकर उद्धव सरकार पर बरसे पूर्व सीएम फडणवीस, कहा – ‘पुलिस महकमे में सुधार करें’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो