उन्होंने ट्वीट कर कहा, "मोदी सरकार की ड्रग्स के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति रही है। नशीली दवाओं के दुरुपयोग व अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर मैं मोदी जी के ड्रग्स मुक्त भारत के संकल्प को पूरा करने में लगे NCB के कर्मियों, NGOs व इससे जुड़े वालंटियर्स को उनके प्रयासों के लिए बधाई देता हूँ।"