scriptहिमाचल प्रदेश में लगे भूकंप के झटके, घरों-दफ्तरों से बाहर आये डरे-सहमे लोग | Earthquake of magnitude 3.5 hit Himachal Pradesh's Chamba at 02:09 PM today | Patrika News
71 Years 71 Stories

हिमाचल प्रदेश में लगे भूकंप के झटके, घरों-दफ्तरों से बाहर आये डरे-सहमे लोग

दोपहर दो बजकर नौ मिनट पर हिमाचल प्रदेश और आस-पास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किये गए।

Mar 09, 2017 / 03:05 pm

Nakul Devarshi

हिमाचल प्रदेश में गुरुवार दोपहर बाद भूकंप के हलके झटके महसूस किये गए। इन झटकों की तीव्रता 3.5 रिक्टर स्केल मापी गई है। 

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक़ दोपहर दो बजकर नौ मिनट पर हिमाचल प्रदेश और आस-पास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किये गए।
https://twitter.com/ANI_news/status/839766430639874049
झटके महसूस होते ही लोग अपने-अपने घरों-दफ्तरों और प्रतिष्ठानों से सुरक्षित बचने के लिए बाहर निकल आये। हालांकि गनीमत ये रही कि प्रदेश भर से किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं मिली।

Home / 71 Years 71 Stories / हिमाचल प्रदेश में लगे भूकंप के झटके, घरों-दफ्तरों से बाहर आये डरे-सहमे लोग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो