scriptबड़ा हादसा टला! उड़ान भरते ही बंद हो गया इंजन, पटना में इंडिगो के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग | emergency landing at patna airport of indigo flight 6e2433 was going to delhi | Patrika News
राष्ट्रीय

बड़ा हादसा टला! उड़ान भरते ही बंद हो गया इंजन, पटना में इंडिगो के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

Emergency Landing : पटना एयरपोर्ट पर दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 2433 की शुक्रवार की सुबह इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। उड़ान भरते ही पायलट को तीन मिनट के अंदर में एक इंजन की खराबी का सिग्नल मिला। विमान में 181 पैसेंजर के साथ साथ 8 क्रू मेंबर भी थे।

नई दिल्लीAug 04, 2023 / 11:33 am

Shaitan Prajapat

Indigo Flight Emergency Landing

Indigo Flight Emergency Landing

Indigo flight Emergency Landing: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आई है। पटना एयरपोर्ट पर शुक्रवार (4 अगस्त) की सुबह इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। पटना एयरपोर्ट पर दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 2433 (Indigo flight 6E 2433) की तकनीकी खराबी के कारण इमरजेंसी लेंडिंग हुई है। बताया जा रहा है कि उड़ान भरने के तीन मिनट बाद ही इंजन बंद हो गया। इसके बाद फ्लाइट के कप्तान ने इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना देते हुए अनुमति मांगी। इसके बाद उड़ान के तुरंत बाद सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। विमान में 181 पैसेंजर के साथ साथ 8 क्रू मेंबर भी थे।

Home / National News / बड़ा हादसा टला! उड़ान भरते ही बंद हो गया इंजन, पटना में इंडिगो के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो