script‘भारत माता की जय’ नहीं बोली तो बजरंग दल कार्यकर्ता ने जड़ा थप्पड़, अमरनाथ यात्रियों पर हमले के विरोध में कर रहे थे प्रदर्शन | FIR Registered after Muslim Worker Slapped for refused to say Bharat Mata ki Jai | Patrika News
71 Years 71 Stories

‘भारत माता की जय’ नहीं बोली तो बजरंग दल कार्यकर्ता ने जड़ा थप्पड़, अमरनाथ यात्रियों पर हमले के विरोध में कर रहे थे प्रदर्शन

हरियाणा के हिसार में बजरंग दल के कार्यकर्ताआें ने अमरनाथ यात्रियों की बस पर हुए हमले को लेकर आतंकवाद का पुतला फूंका।

Jul 12, 2017 / 03:52 pm

Abhishek Pareek

Protest
हरियाणा के हिसार में बजरंग दल के कार्यकर्ताआें ने अमरनाथ यात्रियों की बस पर हुए हमले को लेकर आतंकवाद का पुतला फूंका। इसके बाद बजरंग दल के लोग एक धार्मिक स्थल के बाहर पहुंचे आैर एक शख्स को बाहर निकालकर भारत माता की जय बाेलने के लिए कहा आैर उसे सरेआम थप्पड़ जड़ दिया। इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करार्इ गर्इ है। पुलिस ने धार्मिक स्थल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया है।
इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे कुछ लोग एक शख्स को जबरदस्ती भारत माता की जय के नारे लगाने के लिए बोल रहे हैं। जानकारी के मुताबिक बजरंग दल के जिला प्रमुख कपिल वत्स के नेतृत्व में कार्यकर्ताआें को पारिजात चौक पर आतंकवाद का पुतला फूंकना था लेकिन अचानक ये सभी लोग लाहौरिया चौक पहुंच गए आैर एक धार्मिक स्थल के बाहर आतंकवाद का पुतला फूंका।
इसी दौरान हंगामा सुनकर एक शख्स जब बाहर आया तो उसने इस तरह के प्रदर्शन पर विरोध जताया। इस पर बजरंग दल के कार्यकर्ता उससे बहस करने लगे। इसी दौरान कार्यकर्ताआें ने जब उससे भारत माता की जय बोलने के लिए कहा तो उस शख्स ने कुछ नहीं कहा। इस पर एक कार्यकर्ता ने उसके मुंह पर थप्पड़ जड़ दिया। बाद में मौके पर पुलिस पहुंची। इस घटना के बाद पुलिस ने 100 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार जिस शख्स के साथ मारपीट की घटना हुर्इ वह उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का रहने वाला है। वो यहां मंडी में आम बेचने के लिए आया था। सोमवार से ही वो धार्मिक स्थल में रुका था। मारपीट की घटना के बाद मौके पर तनाव व्याप्त हो गया।
हरियाणा के मंत्री का बेतुका बयान
हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का बयान आया है। गोयल ने इस घटना को छोटी-मोटी घटना बताया है। उन्होंने कहा कि एेसी छोटी-मोटी घटनाएं स्वाभाविक है आैर कानून अपना काम करेगा। साथ ही उन्होंने इस घटना की निंदा भी की।
विपक्षी दलों ने बोला हमला
इस मामले में कांग्रेस ने कहा है कि जहां भी भाजपा की सरकारे हैं वहां पर वे इसे छोटी-मोटी घटना बताकर समाज में जहर घोल रहे हैं। वहीं जेडीयू नेता अली अनवर ने कहा है कि एेसा लग रहा है कि जो सत्ता में है उनके लिए देश में कोर्इ कानून नहीं है।
हम आपको बता दें कि सोमवार रात को अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों की बस पर आतंकियों ने हमला किया था। इसमें सात तीर्थयात्रियों की मौत हो गर्इ आैर 19 तीर्थ यात्री घायल हो गए।

Home / 71 Years 71 Stories / ‘भारत माता की जय’ नहीं बोली तो बजरंग दल कार्यकर्ता ने जड़ा थप्पड़, अमरनाथ यात्रियों पर हमले के विरोध में कर रहे थे प्रदर्शन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो