scriptNew President Droupadi Murmu: चीन, रूस, श्रीलंका समेत कई वैश्विक नेताओं ने दी द्रौपदी मुर्मू को बधाई | From Putin to Xi Jinping these world leaders congratulated India's New President Droupadi Murmu | Patrika News
राष्ट्रीय

New President Droupadi Murmu: चीन, रूस, श्रीलंका समेत कई वैश्विक नेताओं ने दी द्रौपदी मुर्मू को बधाई

New President Droupadi Murmu: चीन, रूस, श्रीलंका समेत कई वैश्विक नेताओं ने द्रौपदी मुर्मू को बधाई दी है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने राष्ट्रपति मुर्मू को बधाई देते हुए कहा है कि उन्हें उम्मीद है वो दोनों देशों के संबंधों को मजबूत करने में योगदान देंगी।

Jul 25, 2022 / 07:42 pm

Mahima Pandey

Droupadi Murmu

Droupadi Murmu

आज द्रौपदी मुर्मू ने देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की। उन्हें चीफ जस्टिस एनवी रमण ने शपथ दिलाई। वो देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं और सर्वोच्च संवैधानिक पद संभालने पहली आदिवासी महिला भी हैं। आज उन्हें 21 तोपों की सलामी भी दी गई। इस खास अवसर पर विश्व के कई बड़े नेताओं ने उन्हें बढ़ाई दी है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से लेकर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी इस लिस्ट में शामिल हुए हैं।
चीन की सरकारी एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, वो चीन-भारत संबंधों को बहुत महत्व देते हैं, और राजनीतिक आपसी विश्वास बढ़ाने, व्यावहारिक सहयोग को गहरा करने, मतभेदों को ठीक करने और द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए मुर्मू के साथ काम करने के लिए तैयार हैं।

https://twitter.com/IndEmbMoscow/status/1550796007419650052?ref_src=twsrc%5Etfw

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने राष्ट्रपति मुर्मू को बढ़ाई देते हुए लिखा, “हम भारत के साथ विशेष रणनीतिक साझेदारी के संबंधों को बहुत महत्व देते हैं। मुझे आशा है कि राष्ट्र प्रमुख के रूप में आपके कार्य हमारे मित्र राष्ट्रों के लाभ और अंतरराष्ट्रीय स्थिरता और सुरक्षा के हित में विभिन्न क्षेत्रों में रूसी-भारतीय राजनीतिक संवाद और रचनात्मक सहयोग को और मजबूत करेंगे।”

https://twitter.com/HCIMaldives?ref_src=twsrc%5Etfw
मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने लिखा, “भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में ऐतिहासिक चुनाव पर द्रौपदी मुर्मू को बधाई। उनकी क्षमता और अनुभव निस्संदेह भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। मैं उनके नेतृत्व में मालदीव और भारत के बीच घनिष्ठ संबंधों को बढ़ाने के लिए तत्पर हूं।”

श्रीलंका के नवनियुक्त राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने भी राष्ट्रपति मुर्मू को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आपका नेतृत्व दोनों देशों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंधों को और मजबूत करने के संयुक्त प्रयासों को ‘नयी गति’ प्रदान करेगा। इससे पहले नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा भी राष्ट्रपति चुने जाने पर द्रौपदी मुर्मू को बधाई दे चुके हैं।

यह भी पढ़ें

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दी बधाई, कही ये बात

Hindi News/ National News / New President Droupadi Murmu: चीन, रूस, श्रीलंका समेत कई वैश्विक नेताओं ने दी द्रौपदी मुर्मू को बधाई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो