scriptBillionaire’ Mantra: गौतम अडानी ने पहली बार खुद बताए ‘अरबपति बनने के 5 मंत्र’ | Gautam Adani himself told for first time 5 mantras to become billionai | Patrika News
राष्ट्रीय

Billionaire’ Mantra: गौतम अडानी ने पहली बार खुद बताए ‘अरबपति बनने के 5 मंत्र’

Gautam Adani’s 5 mantras to become billionaire: देश के सबसे अमीर शख्स गौतम अदानी ने अरबपति बनने के 5 मंत्र दिए है। जानिए क्या है वो मंत्र

नई दिल्लीMar 14, 2024 / 06:14 pm

Anish Shekhar

gautam_adani-.jpg

अमीर बनने का सपना हर किसी का होता है, लेकिन करोड़ो लोगों में कुछ ही होते है जो सफल हो पाते हैं। ऐसे में अदानी समूह के संस्थापक और अध्यक्ष, गौतम अदानी ने जीवन में सफल होने के लिए पांच मंत्र दिए हैं, उम्मीद है कि “ये आप सभी के लिए कुछ मायने रखेंगे”।

पहला मंत्र
गौतम अडानी ने यंग प्रेसिडेंट ऑर्गेनाइजेशन मुंबई के एक कार्यक्रम में बोलते हुए जोर दिया कि “जैसा कि आप में से अधिकांश लोग जानते होंगे, पिछले साल 24 जनवरी को, हम पर एक अमेरिकी शॉर्ट-सेलर द्वारा बड़े पैमाने पर हमला किया गया था। इसका उद्देश्य सिर्फ हमें अस्थिर करना नहीं था, बल्कि भारत की शासन पद्धतियों को राजनीतिक रूप से बदनाम करना भी था। लेकिन हमारी नींव हिलाने की कोशिशों के बावजूद, हम मजबूती से खड़े रहे, न केवल अपनी प्रतिष्ठा की रक्षा की, बल्कि यह भी सुनिश्चित किया कि हम अपने काम पर ध्यान केंद्रित रखें, हालांकि कई सीख मिलीं, इस प्रकरण ने हमें अपने लचीलेपन पर विश्वास भी दिलाया। हमारी रिकवरी मजबूती से वापसी करने के सार को उजागर करती है, जो हर गिरावट के बाद उठने की भावना का प्रतीक है।

Home / National News / Billionaire’ Mantra: गौतम अडानी ने पहली बार खुद बताए ‘अरबपति बनने के 5 मंत्र’

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो