scriptMonsoon Rain: खुशखबरी! देश में हो गई है मानसून की एंट्री, जानिए आपके राज्य में कब बरसेंगे मेघा | good news monsoon enters in india know latest rainfall updates weather news rajasthan mp bihar up delhi monsoon date | Patrika News
राष्ट्रीय

Monsoon Rain: खुशखबरी! देश में हो गई है मानसून की एंट्री, जानिए आपके राज्य में कब बरसेंगे मेघा

Monsoon 2024 Rain News: भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अपने लेटेस्ट अपडेट में बताया है कि भारत के किस राज्य में मानसून कब पहुंचेगा।

नई दिल्लीMay 22, 2024 / 04:35 pm

Paritosh Shahi

Monsoon 2024 Rain News: समूचा उत्तर भारत गर्मी की मार झेल रहा है। देश के अधिकांश राज्यों में रोज तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। दिल्ली पंजाब समेत कई राज्यों में स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजे अपडेट में बताया कि भारत को भीषण गर्मी से बस कुछ ही दिनों में राहत मिलने वाली है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि कुछ दिनों के भीतर ही मॉनसून (Monsoon 2024) कुछ ही दिनों में दस्तक दे सकता है। बता दें कि अंडमान और निकोबार में 19 से 21 मई के बीच मॉनसून की एंट्री हो गई है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि महाराष्ट्र में भी मॉनसून समय पर पहुंच सकता है और अच्छी बारिश के आसार हैं।

किस राज्य में कब तक पहुंच सकता है मॉनसून

मौसम विभाग के अनुसार, मॉनसून आमतौर पर 1 जून को पुडुचेरी, तमिलनाडु और केरल में पहुँचता है। आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों, कर्नाटक, असम, त्रिपुरा और गोवा में यह 5 जून तक दस्तक देता है। तेलंगाना, सिक्किम और महाराष्ट्र में मॉनसून की आमद 10 जून तक होती है।
बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों में मॉनसून सामान्यतः 15 जून के आसपास पहुँचता है। 20 जून तक यह लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों और गुजरात के कुछ हिस्सों में प्रवेश करता है। लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के शेष हिस्सों में मॉनसून 25 जून तक पहुंचता है।
इसी समय के आसपास उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात के भी कुछ हिस्सों तक मानसून पहुंच सकता है। आमतौर पर मॉनसून 30 जून तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के कुछ हिस्सों तक पहुंच जाता है। वहीं राजस्थान में मानसून 5 जुलाई को बचे हुए इलाकों तक पहुंच जाता है।

5 दिन पड़ेगी भीषण गर्मी, रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने भीषण गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है जिसमें बताया गया है कि अगले पांच दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश में गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है।

Hindi News/ National News / Monsoon Rain: खुशखबरी! देश में हो गई है मानसून की एंट्री, जानिए आपके राज्य में कब बरसेंगे मेघा

ट्रेंडिंग वीडियो