मनीषा वकील वडोदरा विधानसभा सीट से विजयी गुजरात विधानसभा का परिणाम लगभग साफ हो गया है। गुजरात में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। राज्य की वडोदरा विधानसभा सीट (Vadodara City Assembly Seat Result) पर भाजपा ने निर्णायक बढ़त बना ली है। वडोदरा विधानसभा सीट पर भाजपा की मनीषा वकील आगे चल रही हैं। उनकी जीत तय है। सिर्फ घोषणा की जरूरत है। उन्हें अबतक 89333 मिल चुके हैं। कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार गुणवंत्रे परमार को अभी तक महज 10 हजार वोट नसीब हुए हैं। यहां आम आदमी पार्टी के जिगरभाई सोलंकी को सिर्फ 5218 वोट हासिल हुए हैं। चुनाव 2012 में भाजपा उम्मीदवार मनीषाबेन ने 1.3,700 लाख वोट से कांग्रेस की जयश्रीबेन सोलंकी को 51 हजार 889 वोट से हराया था।
जो 92 सीट जीतेगी वही बनाएगी गुजरात में सरकार गुजरात विधानसभा चुनाव की 182 सीटों पर जो भी पार्टी कम से कम 92 सीट जीतेगी वही गुजरात में सरकार बनाएगी। साल 2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव में 182 सीटों में से 99 सीट पर जीत दर्ज करने के बाद BJP ने सरकार बनाई थी। गुजरात में पिछले 27 साल से भाजपा सत्ता में है।