scriptपुत्र की मौत के बाद राजनीति छोडऩा चाहते थे विजय रूपाणी, जानिए गुजरात के नए CM के बारे में सब कुछ | Gujrat new chief minister Vijay Rupani Profile | Patrika News
71 Years 71 Stories

पुत्र की मौत के बाद राजनीति छोडऩा चाहते थे विजय रूपाणी, जानिए गुजरात के नए CM के बारे में सब कुछ

पहली बार विधायक बने विजय रूपाणी गुजरात के मुृख्यमंत्री बन गये हैं। वे परिवहन मंत्री के रूप में जिम्मेवारी निभा रहे थे।

Aug 06, 2016 / 09:43 am

santosh

Gujarat CM Vijay Rupani

Gujarat CM Vijay Rupani

पहली बार विधायक बने विजय रूपाणी गुजरात के मुृख्यमंत्री बन गये हैं। वे परिवहन मंत्री के रूप में जिम्मेवारी निभा रहे थे। गुजरात के ऐसे अकेले भाजपा मंत्री, जो इमरजेंसी में जेल जा चुके हैं। हरियाणा के मनोहर लाल खट्टर भी पहली बार विधायक बनने के बाद सीएम बने । ये दोनों नेता पुराने संघनिष्ठ रहे हैं। 
कानून की पढ़ाई, संघ की सेवा

रूपाणी का जन्म 2 अगस्त 1956 को रंगून (म्यांमार) में हुआ। कारोबार के लिए वहां गये इनके पिता चार साल बाद गुजरात लौट आये। रूपाणी ने कानून की पढ़ाई की। जैन समुदाय से ताल्लुक रखने वाले रूपाणी राजकोट पश्चिम से विधायक हैं। इससे पहले वे वर्ष 2006 से 2012 तक राज्यसभा सांसद थे। वर्ष 1971 में जनसंघ से जुडऩे वाले रूपाणी ने एबीवीपी से जुड़कर छात्र नेता के रूप में अपना राजनीतिक कॅरियर आरंभ किया। वे शुरुआत से ही संघ से जुड़े रहे। 
राजनीति छोडऩा चाहा

डेढ़ दशक पहले रूपाणी के पुत्र की छत से गिरकर मौत हो गई थी, उस समय उन्होंने राजनीति छोडऩे का मन बना लिया था। 

15 वर्ष बाद सौराष्ट्र से सीएम
केशुभाई पटेल के जमाने में पार्टी ने रूपाणी को चुनावी घोषणापत्र समिति का अध्यक्ष बनाया था। उन्होंने 2007 तथा 2012 के विधानसभा चुनाव में सौराष्ट्र इलाके में भाजपा को काफी सीटें दिलाई थीं। 15 साल बाद सौराष्ट्र क्षेत्र से कोई सीएम बना है। इससे पहले केशूभाई पटेल थे। वे इस क्षेत्र से निजाम बनने वाले पांचवें सीएम हैं। 

Home / 71 Years 71 Stories / पुत्र की मौत के बाद राजनीति छोडऩा चाहते थे विजय रूपाणी, जानिए गुजरात के नए CM के बारे में सब कुछ

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो