scriptHealth: जीवन में सुधार लें बस ये एक छोटी सी आदत, 62% घट जाएगा कम उम्र में मौत का जोखिम | Health Improve sleep time habit in your life, the risk of death at young age will decrease by 62% | Patrika News
राष्ट्रीय

Health: जीवन में सुधार लें बस ये एक छोटी सी आदत, 62% घट जाएगा कम उम्र में मौत का जोखिम

मृत्यु के आनुवंशिक जोखिम को 62% तक कम करती है स्वस्थ जीवनशैली, यूरोप के 3 लाख 53 हजार वयस्कों पर किया गया शोध

नई दिल्लीMay 07, 2024 / 11:10 am

Anish Shekhar

अगर आप नियमित व्यायाम करने के साथ अच्छा आहार और पर्याप्त नींद लेते हैं तो आप कम उम्र में मृत्यु के जोखिम से खुद को बचा सकते हैं, भले ही यह जोखिम आपके जीन में हो। बीएम एविडेंस बेस्ड मेडिसिन में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार स्वस्थ जीवनशैली से शीघ्र मृत्यु का आनुवंशिक जोखिम 62 फीसदी तक कम हो सकता है। शराब, धूम्रपान, आलस्य और जंक फूड खाने जैसी गलत आदतों को छोडऩे से हम अपनी आयु बढ़ सकते हैं।
शोधकर्ताओं का मानना है कि हमारा जीवन जीने का तरीका कम उम्र में मृत्यु की आशंका वाले जीन को भी मात दे सकता है। हालांकि वैज्ञानिक अभी भी जीन और जीवनशैली के संबंध को समझने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनका मानना है कि स्वस्थ जीवनशैली जल्दी मृत्यु के खिलाफ एक ताकतवर हथियार हैं।

तीन लाख से ज्यादा युवाओं पर शोध

इस शोध के लिए साल 2006 से 2010 तक यूरोप के 3 लाख 53 हजार वयस्कों के नाम लिखे और 2021 तक उनके स्वास्थ्य को मॉनिटर किया गया। इस दौरान यह समझा गया कि कैसे लंबी उम्र से जुड़े जीन (लोंगेविटी पीआरएस) और हेल्दी लाइफस्टाइल स्कोर (एचएलएस) सेहत को प्रभावित करते हैं। अध्ययन में सामने आया कि स्वस्थ जीवनशैली से शीघ्र मृत्यु का आनुवंशिक जोखिम 62 फीसदी तक कम हो सकता है। ऐसे व्यक्ति जिनके जीन कम उम्र का संकेत देते है, उनके अस्वस्थ जीवन जीने से जल्दी मरने का जोखिम दोगुना ज्यादा हो जाता है।

Hindi News/ National News / Health: जीवन में सुधार लें बस ये एक छोटी सी आदत, 62% घट जाएगा कम उम्र में मौत का जोखिम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो