scriptJMM Candidates List: हेमंत सोरेन नहीं लड़ेंगे चुनाव, भाभी सीता सोरेन के खिलाफ इस नेता को उतारा | hemant soren will not contest lok sabha elections 2024 nalin soren will be candidate against sita soren JMM Candidates List | Patrika News
राष्ट्रीय

JMM Candidates List: हेमंत सोरेन नहीं लड़ेंगे चुनाव, भाभी सीता सोरेन के खिलाफ इस नेता को उतारा

JMM Candidates List: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने राज्य की दो लोकसभा सीट दुमका और गिरिडीह के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है।

नई दिल्लीApr 04, 2024 / 07:19 pm

Paritosh Shahi

hemant_soren_cm.jpg

JMM Candidates List: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने राज्य की दो लोकसभा सीट दुमका और गिरिडीह के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। दुमका सीट पर नलिन सोरेन को और गिरिडीह में मथुरा महतो को प्रत्याशी बनाया गया है। इसकी घोषणा पार्टी के महासचिव विनोद पांडेय की ओर से जारी पत्र में की गई है। दुमका से नलिन सोरेन की उम्मीदवारी की घोषणा के साथ यह तय हो गया है कि जेल में बंद पूर्व सीएम हेमंत सोरेन चुनाव नहीं लड़ेंगे। भाजपा की ओर से इस सीट पर सीता सोरेन की उम्मीदवारी घोषित करने के बाद यह कयास लगाया जा रहा था कि उनके मुकाबले में खुद हेमंत सोरेन मैदान में उतरेंगे।

jmm_list.jpg


बता दें कि उम्मीदवार बनाए गए नलिन सोरेन दुमका जिले की शिकारीपाड़ा सीट के विधायक हैं। वह इस विधानसभा सीट से लगातार सात बार चुने गए हैं। वहीं, गिरिडीह सीट पर प्रत्याशी बनाए गए मथुरा महतो टुंडी क्षेत्र के विधायक हैं। वह राज्य की सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। इस सीट पर उनका मुकाबला भाजपा की सहयोगी आजसू पार्टी के प्रत्याशी और मौजूदा सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी से होगा।


बीजेपी ने जब 24 मार्च को उम्मीदवारों की अपनी पांचवीं लिस्ट जारी की थी, तो इसमें सीता सोरेन का भी नाम शामिल था। बीजेपी ने उनकी उम्मीदवारी दुमका से तय की थी। हेमंत सोरेन की गिरफ़्तारी के बाद सीता सोरेन ने बगावती सुर अख्तियार कर लिया था। उन्होंने हाल ही में भाजपा का दामन थामा है।

Home / National News / JMM Candidates List: हेमंत सोरेन नहीं लड़ेंगे चुनाव, भाभी सीता सोरेन के खिलाफ इस नेता को उतारा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो