scriptHimanta Biswa said we have closed 600 madrassas in Assam, action will taken on others | हिमंत बिस्वा का मदरसों पर बड़ा एक्शन: बोले- 600 को किया बंद, बाकियों पर भी करेंगे कार्रवाई | Patrika News

हिमंत बिस्वा का मदरसों पर बड़ा एक्शन: बोले- 600 को किया बंद, बाकियों पर भी करेंगे कार्रवाई

locationनई दिल्लीPublished: Mar 17, 2023 12:09:41 pm

Submitted by:

Shaitan Prajapat

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि बांग्लादेश के लोग असम आते हैं और हमारी सभ्यता और संस्कृति के लिए खतरा पैदा करते हैं। मैंने 600 मदरसों को बंद कर दिया है और मेरा इरादा सभी मदरसों को बंद करने का है क्योंकि हम मदरसे नहीं चाहते। हम स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय चाहते हैं।

himanta biswa sarma
himanta biswa sarma

कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी कमर कस ली है। बीजेपी के दिग्गज नेता एक के बाद एक कर्नाटक में रैलियां कर रहे है। इसी कड़ी में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बेलगावी में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। असम मुख्यमंत्री ने इस दौरान मदरसों को बंद करने के अपने वादे को एक बार फिर से दोहराया है। उन्होंने कहा कि लोग स्कूल और कॉलेजों में पढ़ाई करना चाहते हैं। इसके साथ ही कहा कि बांग्लादेश के लोग पूर्वोत्तर राज्यों में आते हैं और इसकी सभ्यता और संस्कृति के लिए खतरा पैदा करते हैं।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.