scriptIMD Weather Forecast:मई में सामान्य रहेगा तापमान, होगी औसत बारिश और सात दिन अधिक चलेगी लू | Patrika News
राष्ट्रीय

IMD Weather Forecast:मई में सामान्य रहेगा तापमान, होगी औसत बारिश और सात दिन अधिक चलेगी लू

IMD Weather Forecast:मई में मौसम सामान्य रहेगा। भारतीय मौसम विभाग ने मई महीने का पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि लू के दिनों की संख्या इस बार ज्यादा रहेगी लेकिन बारिश की स्थिति सामान्य बनी रहेगी।

नई दिल्लीMay 02, 2024 / 01:04 pm

Anand Mani Tripathi

Heatwave
IMD Weather Forecast:देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है केवल पूर्वोत्तर भारत के अधिकतर भागों और उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत के कुछ हिस्सों तथा पूर्वोत्तर प्रायद्वीप भारत को छोड़कर जहां सामान्य से लेकर सामान्य से नीचे अधिकतम तापमान होने की संभावना है। देश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है केवल उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ क्षेत्रों, भारत-गांगेय मैदानी इलाकों, मध्य भारत और पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों को छोड़कर जहां सामान्य से लेकर सामान्य से नीचे न्यूनतम तापमान होने की संभावना है।
Hot
मई में आठ दिन अधिक चलेगी लू
दक्षिण राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाडा और गुजरात क्षेत्र में लगभग 5-8 दिनों के लिए और राजस्थान के शेष भागों, पूर्व मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ दिल्ली, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ के कुछ भागों, आंतरिक ओडिशा, गांगेय पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना तथा उत्तर तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश के एकाध इलाकों में लगभग 2-4 दिनों के लिए सामान्य से अधिक उष्णलहर चलेगी।
Hotwave
मई मे होगी औसत बारिश

मई 2024 में देश भर में औसत वर्षा सामान्य (एलपीए/LPA का 91-109%) होने की संभावना है। उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों, मध्य भारत के कुछ हिस्सों, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और पूर्वोत्तर भारत में सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है। देश के शेष भागों में सामान्य से नीचे वर्षा होने की संभावना है।
Rain

Home / National News / IMD Weather Forecast:मई में सामान्य रहेगा तापमान, होगी औसत बारिश और सात दिन अधिक चलेगी लू

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो