आम लोगों को रेलवे से जुड़ी जानकारियां लेने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। चाहे वो टिकट की बुकिंग से जुड़ा हो या ट्रेन ट्रैकिंग से। अब भारतीय रेलवे ने इस समस्या को दूर करने की तैयारियों में जुटा हुआ है। दरअसल, इंडियन रेलवे एक सुपर ऐप लॉन्च करने की तैयारियों में जुटा है। जिससे लोगों को रेलवे से जुटी सभी जानकारियां एक ही प्लेटफॉर्म पर आसानी से मिल सकेंगीं।