Paytm, Phone, और Google Pe को टक्कर देने के लिए मार्केट में एक और यूपीआई ऐप आने वाला है। इस भारतीय रिजर्व बैंक से हरी झंडी मिल गई है। दरअसल,Tata Group ने ऑनलाइन पेमेंट ऐप्लिकेशन मार्केट में एंट्री कर ली है। टाटा ने अपने यूपीआई ऐप का नाम Tata Pay रखा है। जिसे आरबीआई ने 1 जनवरी को एग्रीगेटर लाइसेंस जारी कर दिया है। यानी अब कंपनी E-Commerce ट्रांजैक्शन कर सकती है। Tata Pay, कंपनी की डिजिटल यूनिट Tata Digital का भाग है। इसी के जरिए से टाटा समूह डिजिटल बिजनेस करता है।