script20 साल के बेटे की मां ने खेल में ही नहीं रैंप पर भी बिखेरा जलवा, 22 को छोड़ा पीछे | International athlete Neelu Mishra wins beauty queen's title News In Hindi | Patrika News
वाराणसी

20 साल के बेटे की मां ने खेल में ही नहीं रैंप पर भी बिखेरा जलवा, 22 को छोड़ा पीछे

अब तक 49वां राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पदक जीत चुकी हैं नीलू मिश्रा

वाराणसीJul 24, 2017 / 11:27 am

sarveshwari Mishra

Neelu Mishra

Neelu Mishra

वाराणसी. अंतर्राष्ट्रीय एथलीट नीलू मिश्रा खेल का मैदान हो या कोई प्रोग्राम काशी की नीलू ने हर जगह हिस्सा ली औऱ वहां अपना हुनर दिखाने में पीछे नहीं रहीं। रविवार को एथलेटिक ट्रैक के बाद रैंप पर भी जलवा बिखरेने में पीछे नहीं रहीं। 





 बंगलूरू के चेयरमैन क्लब में मास्टर्स एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में आयोजित एशिया मास्टर्स एथलेटिक्स डे पर आयोजित प्रतियोगिता में ब्यूटी क्वीन का खिताब जीता। नीलू मिश्रा 20 साल के बेटे की मां हैं।



Neelu Mishra

अब तक 49वां राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पदक जीत चुकी 45 वर्षीर्य नीलू ने देश भर की 22 प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया से आए वर्ल्ड मास्टर्स एथलेटिक्स फेडरेशन के अध्यक्ष स्टैन ने नील को विजेता ट्राफी प्रदान की। 


 Neelu Mishra


इस मौके पर मास्टर्स एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के सचिव डेविड प्रेमनाथ सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। इस प्रतियोगिता का मकसद था, मास्टर्स महिला खिलाड़ी खेल के साथ-साथ अपने फिटनेस और सौंदर्य पर भी ध्यान दें।


 Neelu Mishra

 सुबह मास्टर्स एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया से सम्बद्ध सभी इकाइयों की बैठक हुई। निर्णय लिया गया कि अगला राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता फरवरी में बैंगलुरु में होगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो