scriptजम्मू एवं कश्मीर : आतंकवादियों ने सेना के गश्ती दल पर गोलीबारी की | J&K: Army patrol party fired upon by terrorists in Pulwama's | Patrika News
71 Years 71 Stories

जम्मू एवं कश्मीर : आतंकवादियों ने सेना के गश्ती दल पर गोलीबारी की

जम्मू एवं कश्मीर के त्राल क्षेत्र में शनिवार को आतंकवादियों ने सेना के एक गश्ती दल पर गोलीबारी शुरू दी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

May 13, 2017 / 03:33 pm

Kamlesh Sharma

terrorists

terrorists

जम्मू एवं कश्मीर के त्राल क्षेत्र में शनिवार को आतंकवादियों ने सेना के एक गश्ती दल पर गोलीबारी शुरू दी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।आतंकवादी त्राल के सीर जागीर गांव में छिपे हुए थे।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। त्राल पुलवामा जिले में स्थित है। दक्षिणी कश्मीर के शोपियां, कुलगाम और अनंतनाग जिलों में आतंकवादी गतिविधियां बढ़ गई हैं।
गोलीबारी की यह घटना आतंकवादियों द्वारा शोपियां जिले में एक कश्मीरी सैन्य अधिकारी की हत्या के कुछ दिनों बाद आई है। आतंकवादियों ने सैन्य अधिकारी को उस समय अगवा करके उसकी हत्या कर दी जब वह छुट्टियों पर था और एक पारिवारिक विवाह समारोह में शामिल होने गया था।
https://twitter.com/ANI_news/status/863307276269961216
पाकिस्तान ने सीमा रेखा के पास शनिवार को राजौरी के नौशेरा सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन कर भारी मोर्टार दागे। भारतीय सेना इसका करारा जवाब दिया है। पाकिस्तान की ओर की गई इस फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोगा घायल हो गए।

Home / 71 Years 71 Stories / जम्मू एवं कश्मीर : आतंकवादियों ने सेना के गश्ती दल पर गोलीबारी की

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो