scriptबीजेपी के खिलाफ ‘इंडिया’ गठबंधन की रणनीति से मुकाबला हुआ दिलचस्प, पढ़िए ग्राउंड रिपोर्ट | Jharkhand: The contest against the strategy of 'India' alliance against BJP was interesting, read ground report | Patrika News
राष्ट्रीय

बीजेपी के खिलाफ ‘इंडिया’ गठबंधन की रणनीति से मुकाबला हुआ दिलचस्प, पढ़िए ग्राउंड रिपोर्ट

Lok Sabha Eelections 2024: झारखंड में चार लोकसभा सीटों पर 13 मई को वोट डाले जाएंगे। पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा), खूंटी, लोहरदगा और पलामू लोकसभा सीटों के लिए नामांकन का काम पूरा हो गया। पढ़िए प्रियरंजन भारती की विशेष रिपोर्ट …

नई दिल्लीApr 29, 2024 / 09:51 am

Shaitan Prajapat

Lok Sabha Eelections 2024: झारखंड में लोकसभा के चौथे चरण यानी 13 मई से चुनाव की शुरुआत हो रही है। यहां चार चरणों में चुनाव हो रहे हैं। चार लोकसभा सीटों पर 13 मई को वोट डाले जाएंगे। पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा), खूंटी, लोहरदगा और पलामू लोकसभा सीटों के लिए नामांकन का काम पूरा हो गया। नाम वापसी की तिथि के बाद यह साफ हो जाएगा कि कितने प्रत्याशी चुनाव मैदान में होंगे। लेकिन अभी तक जो चुनावी लड़ाई का संभावित परिदृश्य दिखाई देता है, उसमें सभी लोकसभा सीटों पर भाजपा मुख्य लड़ाई में नजर आ रही है। अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों में उसके सामने अलग-अलग दलों के प्रतिद्वंद्वी होंगे। मसलन सिंहभूम में झामुमो, खूंटी में कांग्रेस, लोहरदगा में कांग्रेस और निर्दलीय तथा पलामू में राजद के साथ भाजपा प्रत्याशी का मुकाबला होगा। इस तरह भाजपा को इंडिया गठबंधन से जूझना होगा।

कांग्रेस से भाजपा में आई गीता कोड़ा हैं भाजपा उम्मीदवार

सिंहभूम लोकसभा में भाजपा की गीता कोड़ा मुख्य मुकाबले में होंगी। वह अपने प्रभाव और भाजपा के संगठन का लाभ लेने में सफल होंगी। उनके सामने झामुमो की जोबा मांझी होंगी। इनके अलावा कई अन्य दल भी मुकाबले में होंगे, लेकिन भाजपा और इंडिया गठबंधन की उम्मीदवार ही लोकसभा सीट पर कब्जे के लिए एक दूसरे को चुनौती देंगी। दिलचस्प बात यह है कि पिछले लोकसभा चुनाव में गीता कोड़ा ने भाजपा उम्मीदवार लक्ष्मण गिलुवा को हराकर सिंहभूम सीट पर कब्जा किया था। लेकिन गीता कोड़ा भाजपा में शामिल हो गई और इस बार वह भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रही हैं। उन्हें इंडिया गठबंधन की उम्मीदवार को हराने की चुनौती मिली है। सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र में पिछली बार गीता कोड़ा की जीत का प्रमुख कारण कोड़ा दंपती का राजनीतिक प्रभाव भी माना जाता है। माना जा रहा है कि इस बार गीता कोड़ा को अपने राजनीतिक प्रभाव के अलावा भाजपा का सांगठनिक नेटवर्क भी मददगार साबित होगा। भाजपा और संघ के अनुषांगिक संगठन उम्मीदवार की जीत के लिए सब कुछ दांव पर लगा देते हैं।

लोहरदगा में भाजपा के समीर को सुखदेव और चमरा से है भिड़ना

लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र भाजपा के लिए मुफीद रही है। भाजपा यहां से लगातार जीतती रही है। सुदर्शन भगत लगातार दो बार चुनाव जीत चुके हैं। इस बार उनकी जगह समीर उरांव को उतारा गया है। समीर भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष हैं। लोहरदगा में उनके सामने कांग्रेस के सुखदेव भगत के अलावा निर्दलीय चमरा लिंडा होंगे। यहां का मुकाबला बहुत रोचक होने वाला है।

पलामू में विष्णु दयाल राम का मुकाबला ममता भुइयां से होगा

पलामू लोकसभा क्षेत्र से भाजपा ने विष्णु दयाल राम को तीसरी बार चुनाव मैदान में उतारा है। उनका मुकाबला मुख्य रूप से राजद की ममता भुइयां से होगा। यूं तो बसपा से यहां कामेश्वर बैठा भी उम्मीदवार होंगे, लेकिन मुख्य मुकाबले में राजद ही होगा। इस संभावित त्रिकोणीय मुकाबले से भाजपा प्रत्याशी को चुनाव में काफी मदद मिल सकती है। विष्णु दयाल राम के लिए भाजपा का सांगठनिक कैडर भी लगा हुआ है।

खूंटी में अर्जुन मुंडा के लिए चुनौती

खूंटी में पिछली बार कडिय़ा मुंडा की जगह अर्जुन मुंडा को चुनाव मैदान में उतारा गया था। काफी संघर्ष और जद्दोजहद के बाद बहुत कम मतों के अंतर से अर्जुन मुंडा चुनाव जीते। अर्जुन मुंडा अब केंद्र में मंत्री हैं। भाजपा में वह एक नई भूमिका में हैं। प्रचार किया जा रहा है कि खूंटी की जनता सांसद के साथ एक मंत्री का चुनाव करेगी। उनका मुकाबला कांग्रेस के प्रत्याशी कालीचरण सिंह मुंडा से होगा।

Home / National News / बीजेपी के खिलाफ ‘इंडिया’ गठबंधन की रणनीति से मुकाबला हुआ दिलचस्प, पढ़िए ग्राउंड रिपोर्ट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो